ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: संघ की अच्छी पहल, पर हो गई देर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: संघ की अच्छी पहल, पर हो गई देर

By @dmin
Published: September 2, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरएसएस तीन दिनों तक मंथन करेगा. इसमें शिक्षा, सेवा, आर्थिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल किए जाएंगे. आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्?डा की मौजूदगी में संघ के 36 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में अपने कामकाज का प्रजेंटेशन देंगे. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित पांचों सह-सरकार्यवाह भी बैठक में शामिल होंगे. यह एक अच्छी पहल है कि देश को दिशा देने का दावा करने वाला संगठन पहली बार अपनी जिम्मेदारी को महसूस कर रहा है. काश! उन्होंने यह मंथन 10-15 साल पहले किया होता. भाजपा की सरकार ने 15 साल के अपने शासनकाल में उच्च शिक्षा की ऐसी मिट्टी पलीद की कि तकनीकी कालेजों में पढ़ाई निजी क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूलों से सस्ती हो गई. लिहाजा वे अपनी मौत मरने लगीं. स्नातक स्तर की शिक्षा का यह हाल हुआ कि उसकी साल भर की फीस निजी स्कूलों के एक महीने की फीस के बराबर हो गई. चिकित्सा के क्षेत्र में केन्द्र ने जनता को पहले लॉलीपॉप दिखाया और फिर हाथ पीछे कर लिये. छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में संतुलन बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. इसके लाभ भी मिल रहे हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो केन्द्र के “आयुष्मान” में इलाज कराना कठिन से कठिनतर होता चला गया. अब तो सुरक्षित प्रसव से भी “आयुष्मान” ने हाथ खींच लिया है. छत्तीसगढ़ ने इसका भी काट निकाल लिया. अब महंगी दवाइयां भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी. गौसेवा की ऐसी बयार चली कि गौ तस्करों की पकड़म-पकड़ाई और धुनाई एक अलग पेशा बन गया. छत्तीसगढ़ ने इसकी भी दिशा बदली और गोठानों के जरिए बूढ़ी गायों के साथ बैलों का भी बंदोबस्त कर दिया. केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति का यह आलम है कि जीएसटी ने 2 रुपए के धंधे का संचालन खर्च 4 रुपए कर दिया. अब जबकि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार एक-एक कर सभी चीजों को पटरी पर ला रही है तो यह बैठक जरूरी हो जाती है. शायद संघ यह जानना चाहता है कि जिस देश की आत्मा गांवों में रहती है, वहां का किसान क्या सोचता है. संघ समझ गया है कि हंगामे की राजनीति फौरी लाभ तो दिला सकती है पर इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होता. शायद इसलिए वह छत्तीसगढ़ मॉडल को करीब से देखना चाहता है. पर इसमें भी एक लोचा है. छत्तीसगढ़ में सवा साल बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. संघ चाहकर भी यहां कांग्रेस सरकार की तारीफ करने की स्थिति में नहीं है. उसे अपने पिटे हुए मोहरे को दोबारा वजीर-हाथी-घोड़ा बनाना है. इसके लिए प्यादे को पैयां-पैयां आगे बढ़ाना होगा. पर इतना वक्त नहीं है. यह सकारात्मक सोच या रचनात्मक सहयोग का समय नहीं है. संघ को ऐसा मुद्दा ढूंढना होगा जिससे विधानसभा चुनाव में लोकसभा के मुद्दे हों. बाकी काम में तो उसे पहले ही महारत हासिल है.

रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
राजिम माघी पुन्नी मेला: कलाकार अपने दुख को दबाकर लोगों का करते है मनोरंजन: ममता चंद्राकर
चमोली ग्लेशियर हादसा: एक हफ्ते बाद सुरंग के अंदर से तीन शव बरामद, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे यात्री, हलक में अटकी जान… कांच तोड़कर यात्रियों का किया रेस्क्यू
Breaking News : देश में 100 से ज्यादा लोगों से साइबर ठगी, हजारों फ्रॉड का प्रयास, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड ठग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking:_भिलाई मेें सीबीआई का छापा: महानदी कोल माइंस में कार्यरत सेक्टर-2 निवासी के घर पहुंची टीम Big Breking:_भिलाई मेें सीबीआई का छापा:
Next Article मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?