ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री चौबे ने किया ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का प्रदेश व्यापी शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि मंत्री चौबे ने किया ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का प्रदेश व्यापी शुभारंभ

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी प्रदान कर प्रदेश व्यापी ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री चौबे ने इस मौके पर 35 किसानों को पॉलिसी दस्तावेज का वितरण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री चौबे ने  बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों को  बीमा के नियम व शर्तों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी बीमित किसानों को सितम्बर माह में पॉलिसी का वितरण किया जाएगा ।

गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। इसमें कृषक अंश के 161.89 करोड़ रूपए और राज्यांश 535.17 करोड़ रूपए एवं केन्द्रांश के रूप में 535.17 करोड़ रूपए इस तरह से कुल 1232.23 करोड़ रूपए प्रीमियम की राशि है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 89 हजार 324 किसानों को बीमित राशि के रूप में 1340.48 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020-21 में खरीफ व रबी फसलों के लिए 17 लाख 3 हजार 992 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराया था। जिसमें से 6 लाख 18 हजार 640 किसानों के दावों पर उन्हें 853.81 करोड़ रूपए का दावा भुगतान किया गया था। वहीं 2019-20 में खरीफ व रबी फसल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 लाख 52 हजार 853 किसानों ने योजना के तहत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 57 हजार 907 किसानों को 1264.34 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संचालक कृषि डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक उद्यान माधेश्वरन, संचालक मछली एन. एस. नाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रभारी मिश्रा सहित फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

तालिबान का तांडव: अमेरिकी सैनिकों के जाते ही अपनी क्रुरता दिखा रहा तालिबान, शव को लटकाकर उड़ाया अमेरिका का चौपर
राहत की खबर: अगले हफ्ते से मिलने लगेगी कोरोना की दवा 2डीजी…. मरीजों के लिए होगी रामबाण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
पंचायत चुनाव : नक्सलगढ़ में भी मतदाताओं में भारी उत्साह, सीएम साय बोले- नक्सलवाद का हो रहा अंत, जीत रहा लोकतंत्र  
विधायक वोरा से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मिलने पर अकबर ने दिए निर्देश…. दुर्ग के कोविड अस्पतालों में मरीजों की होगी मॉनिटरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट मुलाकात कार्यक्रमः मुनिचुआं आश्रम में सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना
Next Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ कल से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मिलेगी नई पहचान, 29वें जिले के रूप में सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?