ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके ‘डी’ कंपनी गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए नकद इनाम राशी देने की घोषणा की है। अंडरवल्र्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के लिए एनआईए ने 25 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। NIA के मुताबिक दाऊद इब्राहिम का गिरोह हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स और नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN)की तस्करी के लिए भारत में इकाई की स्थापना करने की कोशिश में लगा है और पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकी हमले करने की फिराक में है।

दाऊद के सहयोगियों पर भी ईनामी राशि की घोषणा
जांच एजेंसी ने इब्राहिम के करीबी शकील शेख उर्फ छोटा शकील पर 20 लाख रुपये और हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख, जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर पर 15-15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है।

इन सभी पर 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का आरोप
ये सभी 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में वांछित आरोपी हैं। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने उनके बारे में जानकारी मांगी है जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। एजेंसी ने फरवरी में ‘डी कंपनी’ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि दाऊद इब्राहिम कास्कर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी नामित किया गया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क चलाता है, जिसका नाम डी-कंपनी है, जिसमें अनीस इब्राहिम शेख, छोटा शकील, जावेद चिखना और टाइगर मेमन जैसे उसके करीबी सहयोगी शामिल हैं। .

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत और जापान से मिली बड़ी मदद, कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज
नो एंट्री में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने रोका तो भाई-बहन ने कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार
ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर बनाया जा रहा था नकली सामान, लाखों का माल सीज….
राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
World Cup 2023 ‘Final’: रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आसमान में खराब हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग आसमान में खराब हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 315 # 01 september 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?