ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से यहां तक की मेरी जर्नी, यंगस्टर्स को इंस्पायर करेगी: सिद्धार्थ मल्होत्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से यहां तक की मेरी जर्नी, यंगस्टर्स को इंस्पायर करेगी: सिद्धार्थ मल्होत्रा

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
SHARE

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने इंडस्ट्री में एक दशक पूरा होने पर अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जर्नी लोगों को अपना पैशन फॉलो करने के लिए इंस्पायर करेगी। सिद्धार्थ ने 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

एक्टर ने बताया, मुझे लगता है कि लोगों को आपकी जर्नी को होलिस्टिक पॉइंट ऑफ व्यू से देखने की जरूरत है कि आपने कहां से शुरू किया और आज आप कहां हैं। दिल्ली के नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से यहां तक पहुंचने की मेरी जर्नी इंडस्ट्री में बहुत एक्सट्रीम रही है। पिछले 10 सालों से मैं लोगों को एंटरटेन करने के लिए अलग-अलग तरह के रोल कर रहा हूं।

सिद्धार्थ ने अपने करियर ग्राफ के बारे में बात करते हुए कहा, यह उन लोगों के लिए है, जिन्हें मैं अपने काम से बताना चाहता हूं कि जो आप अपने दिमाग में ठान लेते हैं, वो हर चीज मुमकिन है। हमेशा आप हर किसी की राय मानकर नहीं चल सकते हैं। जो आप हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए कभी न कभी आपको अपने मन की बात सुनकर, अपने डेडिकेशन और ऑब्सेशन के साथ काम करना होता है। मैं इस बात का खुद एक उदाहरण हूं और मुझे उम्मीद है कि यंगस्टर्स को इससे इंस्पिरेशन मिलेगी।

सिद्धार्थ ने आगे कहा, मेरे लिए इस फील्ड में एक आइकन होना थोड़ा जल्दी होगा। मुझे पता है इन पिछले दस सालों में काम बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में एक आइकन होने और ऑडियंस का प्यार पाने के लिए आपको उन्हें काम करके दिखाना होगा। आपको ऑडियंस को दिखाना होगा कि लाइफ में कुछ पाने के लिए क्या करना ज्यादा जरूरी है।

सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, एक्टर के पास ‘थैंक गॉड, ‘मिशन मजनू और ‘योद्धा जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ इन दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स की भी शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, सिद्धार्थ ने 2010 में करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

एनएचएम कर्मचारियों को मिलेगा छह लाख का बीमा कवर, बैंक ऑफ इंडिया से एमओयू
कोरोना से मौत: बीपीएल परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, प्रतिमाह पांच हजार रुपये का एलान
चीन की UN में ‘कश्मीर चर्चा’ चाल हुई फेल
कांस्टेबल से बोले एसपी, आईजी के पास जाओ या भूपेश के…मुझे फर्क नहीं पड़ता, ऑडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शाहरुख खान के नाम पर एक बार फिर हुआ स्कॉलशिप का एलान, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Next Article हिंदी नहीं साउथ फिल्मों का इस हफ्ते बजेगा डंका, कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?