ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
Share
Notification Show More
Latest News
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस की पहल : स्कूल के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
October 24, 2026
बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा
October 24, 2026
shreekanchanpath 12 # 24 October 2026
October 24, 2026
अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत

By @dmin Published August 30, 2022
Share
सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
SHARE

आज का दिन बीतेगा शिव-पार्वती की पूजा में
भिलाई। मायके के लुगरा लगत है खास.. अखंड है बेटी के सुहाग.. छत्तीसगढ़ी संस्कृति और रीति रिवाजों की सौधी खुशबू लिए तीजा का तिहार भी आ गया। रात होते ही करेले की सब्जी और चावल खाकर करुभात की रस्म निभाई। मायके से मिली नई साड़ी में दुल्हन की तरह सज-संवर कर सभी ने मंगलवार को निर्जला व्रत रखा। अखंड सुहाग की कामना कर वे माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रही है।

आज भी पहुंचेंगी मायके बेटियों के आने का सिसलिसा पोला के दिन से शुुरू हो गया, पर कई घरों में बहन-बेटियां आज भी मायके पहुंचेगी। सुबह से शहर के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन में बेटियों की खासी भीड़ नजर आई।

रात में खाया करू भात, आज व्रत
तीन दिनों के इस उत्सव में मंगलवार को महिलाओं ने करेले की सब्जी और भात (चावल) खाकर करुभात के नियम का पालन किया। हरितालिका या तीजा व्रत को अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है। सोमवार को पूरे दिन अन्न जल का त्याग कर सुहागिन महिलाएं और युवतियां पूरा दिन पूजा-अर्चना में बिताएंगी और बुधवार को जब व्रत छोड़ेंगी तब अपने रिश्तेदारों, सहेलियों के घर जाकर तीजा बासी खाएंगी।

रातभर करेंगे जागरण
तीजा के दिन घर-घर फूलेरा सजेगा और महिलाएं मिलकर महादेव और पार्वती की पूजा करेंगी। हरितालिका तीज सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा व्रत है। पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत को माता पार्वती ने भगवान शंकर को अपने पति के रूप में पाने के लिए किया था। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्मी माता पार्वती का विवाह उनके पिता ने भगवान विष्णु से तय किया था। जिसके बाद माता पार्वती की सखियां उनका हरण कर जंगल ले गई और उन्होंने वहां बालू की शिवलिंग बनाकर निर्जला व्रत रख कठिन तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर महादेव उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए। यह व्रत सुहागिनों के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु, सुखद, वैवाहिक जीवन, संपन्नता और संतान प्राप्ति की कामना करती है। तो कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

दुर्ग पुलिस की पहल : स्कूल के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

@dmin August 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
Next Article 16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट 16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?