ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमार्ट के पहले ग्राहक बने सीएम भूपेश खरीदी ठेठरी और और खुरमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सीमार्ट के पहले ग्राहक बने सीएम भूपेश खरीदी ठेठरी और और खुरमी

By @dmin
Published: August 28, 2022
Share
लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल
लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल
SHARE

दंतेवाड़ा से सरगुजा तक एसएचजी द्वारा उत्पादित अनूठी वस्तुएं मिल सकेंगी सी-मार्ट में
भिलाई। भिलाई के सी-मार्ट के पहले ग्राहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने।पोला का मौका था इसलिए उन्होंने महिला समूह से ठेठरी खुरमी भी खरीदा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के पावर हाउस स्थित मदर्स मार्केट कैंपस में शहर के पहले सी मार्ट का लोकार्पण किया । यह छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा मार्ट है। अपने महापौर के कार्यकाल में विधायक देवेंद्र यादव ने इससे मदर्स मार्केट की योजना बनाई थी और अब मदद मार्केट के साथ-साथ यहां पर सीमार्ट भी शुरू किया गया। इस मौके पर उन्होंने सी-मार्ट का अवलोकन किया। यहां स्वसहायता समूहों की महिलाओं के उत्पाद देखे और उनसे चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छी सामग्री बनाते हैं गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं। अब आपको अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिल गया है। आपको इसके अच्छे दाम भी मिलेंगे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि सी-मार्ट का लोकेशन शानदार होने की वजह से और यहां विविध वैरायटी होने की वजह से लोगों को गुणवत्तायुक्त सामग्री सस्ते दामों पर मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से सबसे अच्छा काम कर रही एसएचजी के उत्पादों को चुना गया है। अभी 719 प्रकार की सामग्री यहां उपलब्ध है। इस मौके पर महापौर नीरज पाल भी मौजूद थे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विस्तार से मुख्यमंत्री को सी-मार्ट परिसर की जानकारी दी।

बस्तर का जैविक चावल देखा
मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट परिसर में विक्रय के लिए रखी गई सामग्री को देखा। उन्होंने जैविक सुगंधित चावल पर विशेष रूप से प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के सुगंधित चावल की डिमांड बहुत होती है। अब चूंकि यह जैविक चावल भी है अतएव इसका अच्छे रेट उत्पादकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री को चावल की अनेक प्रजातियां दिखाई गईं जिनका जैविक तरीके से उत्पादन होता है। इनमें देवभोग, बबईबूटा, दूबराज, रेड राइस आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव की कूकीज भी देखी। इसमें कोकोनट कूकीज, रागी कूकीज, तिखूर ड्राईफ्रूट आदि उन्होंने देखा।

हथकरघा और शबरी के उत्पाद भी
छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प शहरों में काफी बिकता है। सी-मार्ट में विविध वैरायटी के हथकरघा शामिल हैं। इसमें चांपा की कोसा साड़ी की अनेक वैरायटी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हथकरघा का संकलन बहुत अच्छा है। उत्पादकों को सी-मार्ट के रूप में अच्छा बाजार मिल जाएगा।

सीधे बाजार तक मिली पहुंच
मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हमारी एसएचजी समूह की महिलाओं का काम बहुत अच्छा है। इसकी झलक इस पूरे परिसर में दिख रही है। सी-मार्ट की स्थापना से अब इनकी पहुंच सीधे बाजार तक हो सकेगी। गुणवत्तायुक्त सामग्री किफायती दामों में मिलने से यहां बिक्री बढिय़ा होगी।

दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज, 200 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, आज खरीदारी-निवेश करना है बेहद शुभ
प्राइमरी स्कूल के दो बच्चों के बीच खूनी संघर्ष, क्लासरूम का दरवाजा बंद करके किया ऐसा काम, सकते में टीचर
औरंगाबाद में दिनदहाड़े 41 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने कैशियर को मारी गोली
Gustakhi Maaf: मारो भी और सबूत भी दो
सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज, टाउनशिप के लोगों को मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ और एफएसएनएल को नही बेचने मुख्यमंत्री भूपेश ने की इस्पात सचिव से चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैल की पूजा कर गृहमंत्री ने चलाई बैलगाड़ी
Next Article 1 दिन में 10 हजार लोगों को मिलेगा आरओ का साफ पानी ,मुख्यमंत्री ने किया सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण 1 दिन में 10 हजार लोगों को मिलेगा आरओ का साफ पानी ,मुख्यमंत्री ने किया सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?