ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक गलती पर रोजगार छिन रही आधार अथॉरिटी, अपनी मांगों को लेकर कल हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

एक गलती पर रोजगार छिन रही आधार अथॉरिटी, अपनी मांगों को लेकर कल हड़ताल पर आपरेटर व संचालक

By @dmin
Published: August 24, 2022
Share
एक गलती पर रोजगार छिन रही आधार अथॉरिटी, अपनी मांगों को लेकर कल हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
एक गलती पर रोजगार छिन रही आधार अथॉरिटी, अपनी मांगों को लेकर कल हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
SHARE

भिलाई। देश व प्रदेेश भर में आधार कार्ड बनाने के सैंकड़ों आधार केन्द्र/च्वॉइस सेंटरों का संचालन होता है। ये केन्द्र व सेंटर्स आज व कल 25 अगश्त को देश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। जो आज सफल रहा। ऑल इंडिया आधार ऑपरेटर यूनियन (एआईएओयू) द्वारा फऱवरी 2022 से लगातार अपनी मांगो को लेकर यूनियन के पधाधिकारियों द्वारा मिलने संबन्धित कई बार सीईओ, यूआईडीएआई एवं मंत्री अश्विनी वैष्णव (रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री) को कई बार ईमेल एवं टेलीफोन कर उनसे मिलने के लिए समय मांगा गया परंतु आज दिनांक तक उन्होंने हमे कोई जवाब नहीं दिया है और ना ही मिलने का समय दे रहे हैं। यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा डीओई-1 इत्यादि के नाम पर आधार ऑपरेटर को अनावश्यक रूप से 1 से 5 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया जाता है। आधार ऑपरेटरो को प्रतिमाह मिलने वाला नया पंजीयन व मैनिटरी अपडेट का पैसा प्रतिमाह न तो मिलता और न ही उसका हिसाब दिया जाता है। जिससे ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान और जिविकोपार्जन में असुविधा महसूस होती है।

इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ से भी लगभग 12 से 13 जिलों के आधार आपरेटर यूनियन संघ द्वार हड़ताल का समर्थन किया है। वहीं आधार बनाने में गलती होने आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) के इस नियम के कारण देशभर में बीते कई महीनों या यूं कहें सालों में हजारों युवाओं का रोजगार छिन चुका है। यह नियम अथॉरिटी की ओर से 2021 में लागू किया गया था। इससे पहले तक 5 गलतियां होने पर आधार कार्ड ऑपरेटरों को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाता था, मगर दिसंबर के बाद नया नियम लागू होने से ऑपरेटर धड़ाधड़ बेरोजगार हो रहे हैं। इस नियम के तहत कई वर्षो से आधार कार्ड बना रहे ऑपरेटरों को भी ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। आधार से जुड़ा काम करने के किए जाने पर दूसरी कंपनियां काम नहीं देती।

जिन्हें ब्लैकलिस्ट या सस्पेंडेड किया जाता है, उनके कमीशन को फाइन के तौर पर पैसे का गबन कर दिया जाता है जिसका कोई भी हिसाब किताब नही रहता।
ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें जो कमीशन दिया जाता है, लेकिन जो लोग ब्लैकलिस्ट किए गए हैं, उनमें से कई महीनों से कमीशन नहीं दी गई है। वन्ही ऑपरेटरों का सवाल है कि ऐसी महारत किसको हासिल है कि कोई गलती ही नहीं करे। अफसरों से भी गलतियां होती हैं, क्या उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है? वहीं कई ऑपरेटरों एवं संचालकों का कहना है कि पूरे प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार बनाने का तरीका निकाला गया है क्या यह तानाशाही फरमान है?

उस पर भी विडम्बना यह है की आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर को कभी भी यह नहीं बताया जाता है की सुपरवाइजर ऑपरेटर ने किस आधार पैकेट से क्या गलती की है जिससे की कम से कम उसने क्या गलत किया है उसे पता हो बस यह कह कर इतिश्री कर ली जाती है की अपने 1 से 5 गलती की है इसलिए आपको ब्लैकलिस्ट कर 3 माह से 1 वर्ष, 5 वर्ष अथवा 10 वर्ष के लिए निलंबित किया गया है जो की न्यायसंगत नहीं प्रतीत होता है। आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी, बैंक एवं रजिस्ट्रार के अंतर्गत कार्य कर रहे है। परंतु जब सुपरवाइजर / ऑपरेटर पारदर्शिता की बात करते हैं या अपने सवाल के जवाब मांगते हैं तो सभी पक्ष एक दूसरे से संपर्क करने को कहते है एवं आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।

इन्हीं मांगो को लेकर ऑल इंडिया आधार ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों द्वारा सीईओ, यूआईडीएआई एवं मंत्री जी के समक्ष भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार हैड ऑफिस), काली मंदिर रोड, गोल मार्केट, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोड, नई दिल्ली पर आज तकरीबन 1500-2000 सदस्य सांकेतिक रूप से शांतिपूर्वक अपनी मांगे लेकर इक्कठा हुए। वहीं आज और कल ऑल इंडिया आधार ऑपरेटर यूनियन द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया था जिसके समर्थन में सभी आधार ऑपरेटर अपना कार्य बंद रख कर हड़ताल का समर्थन कर अपने आधार सेंटर बंद किये गए।

प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के ‘हैप्पी स्ट्रीट’ और भिलाई की ‘तफरी’
Gustakhi Maaf: इस पागलपन का अंत कहां..
नहरों की टूट फूट का होगा जिर्णोद्धार…. पहली बार सौ किमी तक पूरी लंबाई में नहरों का होगा काम…. दो करोड़ की मिली स्वीकृति
Big news : हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में मिली चिट्ठी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 20 लाख से होगा वार्ड 6 की प्रमुख सड़क का डामरीकरण, जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य: वोरा कॉमनवेल्थ में पदक विजेता आयुषी का विधायक ने किया सम्मान
Next Article गौठानों के विस्तार के लिए कार्यशाला… आगे बढ़ने के लिए जनभागीदारी आवश्यक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?