ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: अब विक्रम बेताल की शरण में प्रदेश की भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: अब विक्रम बेताल की शरण में प्रदेश की भाजपा

By @dmin
Published: August 24, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में भाजपा की गाड़ी को फिर से पटरी चढ़ाने की जवाबदारी जिन्हें सौंपी गई है उनपर कितना दबाव है इसका अंदाजा उनकी बौखलाहट से ही लग जाता है. पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरन्देश्वरी ने ताजा बयान दिया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्राप है कि अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सिर 1000 टुकड़ों में बंट जाएगा. जिन लोगों ने विक्रम बेताल की दंतकथाएं पढ़ी या सुनी हैं उन्हें पता है कि बेताल श्मशान में एक वृक्ष पर उल्टा लटका रहता है. उज्जैन के राजा विक्रमादित्य एक योगी के आदेश का पालन करने के लिए बार-बार श्मशान जाते हैं. वे बेताल को वृक्ष से उतारकर उसे योगी के पास ले जाने के लिए रवाना होते हैं. उनकी थकान मिटाने के लिए बेताल एक कहानी सुनाता है और अंत में एक सवाल पूछता है. वह कहता है कि यदि विक्रमादित्य का जवाब गलत हुआ तो उसका सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा. यदि जवाब सही हुआ तो बेताल वापस पेड़ पर जा लटकेगा. अब जबकि विक्रम बेताल की कहानियों के दिन लद चुके हैं, भाजपा के नेता भी उसका मर्म भूल चुके हैं. उन्हें कहानी भी ठीक-ठीक याद नहीं. पर सोशल मीडिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बोलने वाले की जानकारी कितनी पुष्ट है. सोशल मीडिया तो शगूफों और अफवाहों की बिना पर ही चलता है. इसलिए पुरन्देश्वरी ने सच बोलने पर सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जाने की बात कह दी, या यूं कहें कि उनके मुंह से निकल गया. गलती यह हो गई कि इतनी ओछी बात उन्होंने तब कही जब पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना रहा था और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना कर रहा था. यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विरुद्ध तो है ही, यह ओछेपन की पराकाष्ठा है. दरअसल सोशल मीडिया को टार्गेट करके कही गई इन बातों का भाजपा की रीति-नीति से गहरा संबंध है. अन्यथा पार्टी आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी को याद करने के लिए नहीं कहती. वह हमारा एक काला अतीत है जिसे भूलकर देश आगे बढ़ चुका है. महाभारत काल को ही ले लें तो कर्ण और कृष्ण एक ही समय में, एक जैसी परिस्थितियों में पैदा हुए. कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ. जीवन रक्षा के लिए उन्हें बचपन में ही मां से अलग होना पड़ा और वे गोकुल में पले बढ़े. वहीं सूर्यपुत्र कर्ण को लोकलाज के डर से उनकी माता ने अपने से अलग कर दिया. उनकी परवरिश भीष्म के सारथी अधिरथ और उनकी पत्नी राधा के यहां हुई. दोनों ही अपनी-अपनी विद्या में श्रेष्ठ थे. पर श्रीकृष्ण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देवत्व को प्राप्त हुए. वहीं कर्ण हमेशा अपने अतीत की आंच में झुलसता रहा और अंतत: अधर्म का साथ देते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ. अब भाजपा अपने काले अतीत को क्यों याद करना चाहती है, यह तो वही जाने…

CM बघेल ने भी लिया मितान योजना का लाभ, पोते का हुआ आधार पंजीयन… ट्वीट कर कही यह बात
कंगाली की कगार पर मनरेगा: खजाने में नहीं बचा पैसा, लाल सूची में पहुंचे 21 राज्य, मजदूरों की दिवाली रहेगी फीकी
नक्सल ऑपरेशन: 72 घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रेशर हॉर्न व माडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, दुर्ग में 1300 से ज्यादा वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च 125 विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे जनजातीय नायकों के योगदान पर कार्यक्रम, बस्तर से हुई शुरुवात
Next Article निगम ने निकाली नलघर शॉपिंग काम्प्लेक्स और गंजमंडी दुकानों की निविदा… इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?