ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं: पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए टूरिज्म बोर्ड की इकाईयों को 30 वर्ष के लिए लीज पर देगी भूपेश सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं: पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए टूरिज्म बोर्ड की इकाईयों को 30 वर्ष के लिए लीज पर देगी भूपेश सरकार

By @dmin
Published: August 22, 2022
Share
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
SHARE
  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राम वनगमन पथ का हो रहा है विकास: ताम्रध्वज साहू
  • पर्यटन विभाग के मोटल्स को 30 वर्षों की लीज पर देने पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
  • धर्मस्व, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए गृहमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ के चिन्हित 09 स्थानों के विकास कार्यों के लिए 137.45 करोड़ रूपए की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें चंदखुरी एवं शिवरीनारायण में कार्यपूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही राजिम और सीतामणी हरचौका का लोकार्पण किया जाएगा। इन स्थलों पर विकास कार्य अंतिम चरण पर हैं। इसके साथ ही प्रशाद योजना के अंतर्गत 43.33 करोड़ रूपए लागत से माँ बम्लेश्वरी मंदिर का विकास एवं डोंगरगढ़ परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

धर्मस्व, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने निवास कार्यालय में विभागों की समीक्षा बैठक ली है। उक्त जानकारी समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपलब्ध कराई है । बैठक में मंत्री साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धर्मस्व, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण होने चाहिए और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।

पर्यटन मंत्री साहू ने कहा है कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत् ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना में राशि 94.23 करोड़ रूपए की लागत से 13 डेस्टिनेशन्स को इको पर्यटन एवं एथनिक पर्यटन की थीम पर विकसित किया गया है। इसके साथ ही वाटर टूरिज्म अंतर्गत हसदेव बांगो डेम के सतरेंगा में वाटर स्पोट्र्स पर आधारित पर्यटन केन्द्र का विकास किया गया है। इसके लिए नए वाटर क्रुस एवं बोट की खरीदी की जा रही है, जिससे पर्यटक वाटर स्पोट्र्स का आनंद उठा सकेंगे।

मंत्री साहू ने कहा कि दामाखेड़ा में पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण की 22.43 करोड़ रूपए की योजना स्वीकृत की गई है और शीघ्र ही इसका कार्य आदेश जारी किया जाएगा। मंत्री साहू ने कहा कि प्रदेश में हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में युवाओं को शिक्षित करने एवं रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु स्टेट हॉटल मैनेजमेंट संस्थान प्रारंभ किया गया है और छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की इकाईयों को 30 वर्ष की लीज पर देने हेतु कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 26 इकाईयों हेतु निविदा आमंत्रित की गई है।

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक में कहा है कि चंदखुरी माता कौशल्या मंदिर के लिए लगभग 35 करोड़ की लागत से विकास कार्य किये गये हैं तथा आने वाले समय में उसके आस-पास 05 एकड़ जमीन लेकर उसे यूनिफार्मली डेवलप किया जाएगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा एवं व्यापार करने हेतु सहायता प्राप्त होगी। श्री साहू ने धर्मस्व विभाग के सचिव को निर्देशित किया है कि पटवारी एवं ग्राम सचिवों के माध्यम से उनके क्षेत्रों के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी मंगवा ली जाए, जिससे मंदिर जीर्णोद्धार के कार्यों में तेजी लाया जा सके। समीक्षा बैठक में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव अनबलगन पी के साथ विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म…. पुलिस ने किए कई खुलासे
वन अधिकार अधिनियम के उचित क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा को बनाएं सशक्त: शम्मी आबिदी
तुलसी साहू को मिली भाजपा प्रदेश संगठन में नियुक्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी… आदेश जारी
गृह निर्माण मण्डल के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने नोटिस
‘पुष्पा 2 की तैयारी शुरू, स्टाइलिश लुक में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: सरकार पर न फोड़ें संस्कारों का ठीकरा
Next Article सावधान: रायपुर में इस दिन संभलकर करें यात्रा, नहीं तो होगी परेशानी, इन मार्गों पर करें आवागमन सावधान: रायपुर में इस दिन संभलकर करें यात्रा, नहीं तो होगी परेशानी, इन मार्गों पर करें आवागमन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?