रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई युवा अब नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स’ में शामिल हो रहे हैं। इन युवाओं को 29वीं बटालियन आईटीबीपी कोंडागांव की ओर से नियमित और कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया, यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए सफल साबित हो रहा है। कई युवा ‘बस्तर फाइटर्स’ में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया रविवार को 19 युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स. घटक में शामिल किया गया है।




