ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क और टास्क फोर्स के प्रतिवेदनों का किया विमोचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क और टास्क फोर्स के प्रतिवेदनों का किया विमोचन

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के जिला स्तर तक स्थानीयकरण (Localization) एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क (DIF)’’ और टास्क फोर्स के प्रतिवेदनों का विमोचन आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री ने ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क‘‘ तैयार करने के लिए राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है। ’’जनघोषणा पत्र’’ के उद्देश्यों में भी एस.डी.जी. लक्ष्य के अनुरूप ’अंत्योदय’ का संकल्प सम्मिलित है। एस.डी.जी. के सिद्धांत के अनुरूप ही सरकार अपनी योजनाओं को इस प्रकार क्रियान्वित कर रही है, जिससे विकास के लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

एस.डी.जी. के क्रियान्वयन के लिये राज्य सरकार के विभागों द्वारा अनवरत प्रयास अपेक्षित है। इस व्यापक अभियान में सभी की भागदारी सुनिश्चित करने के प्रयोजन से राज्य योजना आयोग ने सिविल सोसायटी, बिजनेस आर्गेनाजेशन, विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं युवाओं की कार्यशालायें आदि आयोजित कर संबंधितों को अभियान के प्रति जागरुक करने एवं इससे जोड़ने हेतु अनवरत कई प्रयास किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मध्यान्ह भोजन, मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना, युनिवर्सल सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, महतारी जतन योजना, राजीव गंाधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार एस.डी.जी. के उद्येश्यों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किया गया ’’छत्तीसगढ़ एसडीजी डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क (सीजी-डीआईएफ)’’, एक ऐसा प्रभावी प्रगति मापक फ्रेमवर्क है जो न केवल एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा अपितु समस्त जिलों के कलेक्टरों को प्रगति में बाधक चिन्हित क्षेत्रों की पहचान कर साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में भी मदद करेगा। इस फ्रेमवर्क के उपयोग से प्रत्येक जिला अपनी स्थानीय क्रियान्वयन प्रतिबद्धता की पहचान कर अपने हितधारकों के बहुमुखी विकास सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार विभिन्न विभागों हेतु उपयोगी अनुशंसाओं को ’’टॉस्क फोर्स रिपोर्ट’’ के रूप में जारी किये जाने से नवीन गतिविधियों का चयन तथा अपेक्षित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
नए साल के पहले ही दिन इसरो ने लॉन्च किया भारत का एक और उपग्रह, जानिए क्या है यह मिशन
Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की गेहूं की स्टॉक लिमिट, हर सप्ताह देनी होगी स्टॉक रिपोर्ट… सभी कलेक्टरों को पत्र जारी
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर: 14 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, आदिवासी हॉस्टल में फैला संक्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करें, खेलना महत्वपूर्ण है हार-जीत नहीं-ताम्रध्वज साहू खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करें, खेलना महत्वपूर्ण है हार-जीत नहीं-ताम्रध्वज साहू
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: भाजपा को नवरात्रि पंडाल गिनने की चुनौती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?