ओटीटी पर अपनी पहली ही सीरीज ‘हेलो मिनी में बोल्ड सीन से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अनुजा जोशी 19 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। हेलो मिनी के अलावा एक्ट्रेस अनुजा जोशी ब्रोकन वट ब्यूटीफुल में भी नजर आ चुकी हैं। 1992 में न्यूयॉर्क में जन्मी अनुजा का पालन-पोषण वहीं पर हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस अपने काम के चलते मौजूदा समय में मुंबई में रहती हैं। अनुजा जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, हालांकि कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस अनुजा का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें।
बॉलीवुड से है पुराना रिश्ता
एक्ट्रेस अनुजा जोशी का जन्म भले ही अमेरिका में हुआ हो लेकिन वह माया नगरी से गहरा संबंध रखती हैं। दरअसल वह अलंकार जोश की बेटी और पल्लवी जोशी की भतीजी हैं। एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को तो सब जानते ही हैं, लेकिन इसके अलावा बता दें कि अलंकार जोशी भी खुद एक कलाकार रह चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। अनुजा जोशी के पिता ने सीता, गीता, ड्रीम गर्ल और डॉन जैसी फिल्मों में बाल कलाकार को रूप में काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और विदेश में अपना बिजनेस स्टार्ट किया। अनुजा जोशी के घर में माता-पिता के अलावा उनकी एक जुड़वां बहन और दूसरा भाई है।
ऐसे मिला हेलो मिनी में काम
एक्ट्रेस अनुजा जोशी को अभिनय पिता से विरासत में मिला है। एक्ट्रेस को बचपन से ही अभिनय का शौक था, इसलिए न्यूयॉर्क के ड्रामा स्कूल से एक्टिंग की पढ़ाई भी की है। हेलो मिनी के लिए उन्हें बॉडी लैंग्वेज और परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित किया गया था। इसके बाद वह कई सीरीज में नजर आईं।
हाल ही में लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग की है शादी
एक्ट्रेस अनुजा जोशी ने थप्पड़ सीरीज फेम अभिनेता अंकुर राठी संग शादी की है। जानकारी के मुताबिक दोनों तकरीबन 10 साल से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। अनुजा और अंकुर न साल 2020 में ही सगाई कर ली थी और इसके बाद दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली। इसकी तस्वीरें भी खूब साझा कई गईं थीं।




