ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: August 17, 2022
Share
श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
SHARE

भिलाई। श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर सेक्टर 5 में डोमशेड का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। जिसका मंगलवार को भूमिपूजन किया गया। मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाजम भिलाई द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मुख्यअतिथि रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने विधि विधान के साथ मंत्रोचार कर समाज के प्रभुत्वजनों के साथ मिलकर भूमिपूजन किए।

इस दौरान समाज के महासचिव बी पापा राव ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर जब मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था। तब विधायक देवेंद्र यादव मंदिर आए थे। तभी आंधी तूफान आया और कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। तब विधायक देवेंद्र यादव से समिति के लोगों ने डोमशेड निर्माण की मांग की थी। विधायक ने उसी दिन कहा था कि वे जल्द से जल्द मंदिर प्रांगण में डोमशेड का निर्माण कराएंगे। इसी कड़ी में आज भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रांगण में जब-जब आने का अवसर मिला है, ऐसा लागत है कि यहीं रुक जाऊ। मंदिर की ऐसी भव्यता है कि मन नहीं होता जाने का। समाज के लोग थोड़ा-थोड़ा चंदा जमा करके मंदिर में काम करते हैं। लेकिन अब जल्द ही डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। यहाँ लाइट लगाने की जरूरत है। ताकि रात में पूजा पाठ व अन्य आयोजन किए जा सकें। एप्रोच रोड बनाने की जरूरी है, सौंदर्यीकरण की जरूरत है। धीरे धीरे सभी काम हम सब मिलकर करेंगे। माँ की सेवा जितनी कर सके उतना करना है। और लगातार करते रहना है,यह हम सब के आस्था का केंद्र है। सैकड़ों भक्त यहां आते हैं, अपनी भावना अपने मन की बातें मां के समक्ष रखते हैं। मां के आशीर्वाद से ही हम सब यहां है। मां के भक्तों की सुविधाओं के लिए काम करना है। इस अवसर पर लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से भूमिपूजन किया गया। यहां बहुत से काम है। जिसे जल्द पूरा करने के लिए मैं विधायक से निवेदन करता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे विधायक के प्रयासों से यहाँ का भी सौदर्यीकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों पुरूष और महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव का पुष्प माला से स्वागत किया। स्वागत उपरांत समाज के अध्यक्ष पी गोपाल कृष्णा राव ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि अभी तक जितने भी जनप्रतिनिधि देखे है,कोई उनके जैसा नहीं देखा। वे सब से अलग है। मिलानसार है। चाहे वे किसी को पहचानते हो या ना पहचानते हो पर वे सब से हस कर खुशी से मिलते है। उनकी समस्याओं को सूनते है और निदान करते हैं। उनकी विनम्रा, सहजता, सरलता, सेवाभाव सब को दिल को छू जाता है। उन्होंने समाज और मंदिर के लिए जो प्रयास किया है, उसके लिए पूरे समाज की ओर से आभार व्यक्ति किए। इस अवसर पर केन्द्रीय समिति अध्यक्ष पी गोपाल कृष्णा,महासचिव वी . पापाराव, कोषाध्यक्ष आर. वासुदेव, उपाध्यक्ष वाई पापाराव, ए. श्रीनिवासराव, उप कोषाध्यक्ष वी कोटेश्वर राव,सचिव टी. कृष्णा राव,सह सचिव डी. जगपति राव, टी तुलसीदास, सेक्टर मंडल से एम. प्रकाश राव, ए. नाग्भुसन राव,वी प्रकाश राव ,वी कामता राव,जी. भानुमूर्ति

कैंप मंडल,डी. उप्पल स्वामी,डी. नीलकंठ,के. तुल्सिराव, खुर्सीपार मंडल से वी. गणपति राव,पी. मल्लेश्वर राव,डी. वेंकटराव,जे. अप्पाराव,चरोदा मंडल से हेम जानकी राव,जे. कृष्णमूर्ति,डी. कृष्णा राव,छावनी मंडल बी. राजाराव, बी. राममूर्ति,जी. चंद्रप्रकाश, जे. माधवराव, पुराना मंडल से जे. शांता राव, टी. धर्माराव,के रुद्रैय्या,बी. मोहन राव, एस. गुरुमूर्ति, तोशू वर्मा,वाई शिवा,अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

क्या आप भी बच्चे को जबरदस्ती खिलाते हैं खाना, जान लीजिए इसके गंभीर परिणाम…
शीत लहर की चपेट में आई दिल्ली, 3.4 डिग्री पहुंचा पारा, अब तक का सबसे कम तापमान
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल की स्थापना…. शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
कौशल्या मातृत्व योजना: छत्तीसगढ़ में मां और नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा की अभिनव पहल…. द्वितीय बालिका संतान होने पर राज्य सरकार देगी 5 हजार रुपए
गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय फलक पर छा रहे बस्तर के खिलाड़ी: पद्मश्री सैनी शहीदों की माताओं को सम्मानित कर मनाया आजादी का महोत्सव
Next Article दुर्ग को मिली एक और उपलब्धि : दुर्ग वासियों के सहयोग से ही ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा मिल पाया है:महापौर दुर्ग को मिली एक और उपलब्धि : दुर्ग वासियों के सहयोग से ही ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा मिल पाया है:महापौर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?