ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाउस ऑफ द ड्रैगन: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल गेम ऑफ थ्रोन्स दो सदी पहले की महागाथा…
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

हाउस ऑफ द ड्रैगन: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल गेम ऑफ थ्रोन्स दो सदी पहले की महागाथा…

By @dmin Published August 17, 2022
Share
SHARE

एचबीओ की सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन जॉर्ज आर आर मार्टिन की किताब ‘फायर एंड ब्लड पर आधारित है जिसमें हाउस ऑफ टार्गेरियन के इतिहास को दर्शाया गया है। यह कहानी ‘गेम ऑफ थ्रोन्स में दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाली घटनाओं से 200 साल पहले की हैं। ये 10 एपिसोड की सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 22 अगस्त से हर सोमवार प्रसारित होनी शुरू हो रही है। मुंबई में आयोजित इस सीरीज के प्रीमियर पर हिंदी मनोरंजन जगत के सितारों ने खुलकर सीरीज के किरदारों का परदे पर स्वागत किया। प्रीमियर के दौरान दिखाए गए एपिसोड से हर कोई अचंभित नजर आया।

सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन में विसरीज के भाई डेमन टार्गेरियन का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैट स्मिथ का काम अभिनेता जिम सर्भ को बहुत ही प्रभावशाली और दिलचस्प लगा। इस सीरीज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो डेनम को उत्तराधिकारी के रूप में देखना चाहते है। जिम सर्भ कहते हैं , ‘डेमन की यात्रा देखना काफी रोमांचक होगा। अंतत: सिंहासन की लड़ाई के लिए निर्णय लेने वाला हाशिये पर पहुंचा भाई मुझे तो रोमांचक लगता है।

वहीं एम्मा डी आर्सी द्वारा निभाया गया राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन का किरदार भी कई लोगों को बहुत पसंद आया। कई लोग उस तरह की भूमिका निभाना चाहते थे। कास्टिंग डायरेक्टर और अभिनेता अभिषेक बनर्जी कहते हैं, ‘राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन का किरदार मुझे बहुत पसंद आया। मैं अनुमान लगा सकता हूं कि वह श्रृंखला में बहुत कुछ करेगी और जब एक महिला शक्तिशाली पुरुषों के बीच एक नेता बन जाती है, तो बहुत सारी चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन पर सहसा यकीन नहीं होता।

वैसे देखा जाए तो ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन के सभी किरदार एक से बढ़कर एक है। लेकिन ज्यादातर लोगों को राजकुमारी रेनेरा का ही किरदार पसंद आया। प्राजक्ता कोली के मुताबिक, ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन के शक्तिशाली ड्रैगन की वह दीवानी रही हैं। वह राजकुमारी रैनेरा टार्गेरियन के किरदार को लेकर भी काफी प्रभावित दिखीं।

यही नहीं, अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर को भी सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन में राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन की भूमिका बहुत प्रभावशाली लगी। वह कहती हैं, ‘उसके अंदर बहुत ही निश्चितता और आत्मविश्वास दिखता है। कभी कभी वह वह बहुत स्पष्ट और कभी कभी बहुत भ्रमित करने वाली लगती है। इस तरह के किरदार को निभाने का अगर मौका मिले तो मैं जरूर करना चाहूंगी।

सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन के प्रीमियर पर पहुंचे सितारों में जिम सर्भ, रोहित सराफ, प्राजक्ता कोली, प्लाबिता बोरठाकुर, अहाना कुमरा, रोहन जोशी, अभिषेक बनर्जी, वरुण ठाकुर, रोहन जोशी, यशस्विनी दायमा, समारा तिजोरी, अतुल कुलकर्णी और अमित टंडन जैसे सितारे सीरीज के किरदारों से काफी प्रभावित दिखे।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin August 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना…
Next Article मेकर्स के साथ-साथ आमिर को भी भारी नुकसान, खतरे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुर्सी!

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?