ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना…
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना…

By @dmin Published August 17, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बैंगलुरू के मध्य एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर
रायपुर। क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला होगीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बैंगलुरू और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य नवा रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद और सीपीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर श्री बी.ए. सावले ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर उर्जा विभाग और केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान को बधाई दी।

क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला होगीनवा रायपुर में केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर द्वारा स्थापित की जाने वाली क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला होगी, जिसमें ट्रांसफार्मर, रूटिन टेस्ट, मीटर टेस्टिंग, ऑयल टेस्टिंग एवं समस्त विद्युत उपकरण के रूटिन टेस्ट की सुविधा होगी, वर्तमान में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए भोपाल भेजा जाता है। छत्तीसगढ़ में यह सुविधा उपलब्ध होने से समय एवं राजस्व में बचत होगी।

इस प्रयोगशाला में विद्युत कंपनियों को टेस्टिंग में 20 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। प्रयोगशाला के अंतर्गत ट्रेनिंग सेंटर की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें विद्युत कम्पनियों एवं निजी संस्थानों के कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी। प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु अटल नगर नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नया रायपुर क्षेत्र के लेयर -2 ग्राम- तेन्दुआ, सेक्टर-30 में 10 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। प्रयोगशाला की स्थापना का कार्य 20 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 36 माह में पूर्ण किया जाएगा।
रायपुर में स्थापित होने वाली क्षेत्रीय टेस्ट लेबोरेटरी में हाई वोल्टेज लेबोरेटरी (इम्पलस टेस्ट 400 केवी), रूटिन टेस्ट लेबोरेटरी फॉर ट्रांसफार्मर (10 एमवीए तक), टेम्परेचर राईज टेस्ट फेसिलीटी फॉर ट्रांसफार्मर (10 एमवीए तक), इनर्जी मीटर टेस्ट लेबोरेटरी फॉर स्मार्ट मीटर और साइबर सिक्यूरिटी टेस्ट लेबोरेटरी फॉर सबस्टेशन इक्युपमेंटस एडं स्मार्ट मीटर की सुविधा उपलब्ध होगी।

केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित सार्वजनिक उपक्रम है। इस संस्थान द्वारा पॉवर सेक्टर के निर्माताओं एवं यूटिलिटी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सेवाओं, पॉवर सेक्टर में एप्लाईड रिसर्च को प्रोत्साहन तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दक्षता एवं विश्वसनीयता में सुधार हेतु परामर्श सेवाएं दी जाती हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री हेमन्त वर्मा, क्रेडा के सीईओ श्री आलोक कटियार, सीएसपीटीसीएल की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल और सीएसपीडीसीएल के एमडी श्री मनोज खरे, केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त संचालक श्री अभय खैरवार भी उपस्थित थे ।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin August 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर
Next Article हाउस ऑफ द ड्रैगन: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल गेम ऑफ थ्रोन्स दो सदी पहले की महागाथा…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?