ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोटे पर्दे के महादेव के रूप में मिली मोहित को पहचान, देसी गर्ल के बन सकते थे हमसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

छोटे पर्दे के महादेव के रूप में मिली मोहित को पहचान, देसी गर्ल के बन सकते थे हमसफर

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

छोटे पर्दे के महादेव यानी मोहित रैना मनोरंजन जगत के वो सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 14 अगस्त को जन्मे मोहित के ‘देवों के देव महादेव में निभाए गए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसी से उन्हें हर घर में पहचान भी मिली थी। जम्मू के रहने वाले मोहित कई टीवी शोज और फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। तो चलिए आज अभिनेता के 40वें जन्मदिन के मौके पर आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।

मोहित रैना पढ़ाई में शुरुआत से ही काफी अच्छे थे। ऐसे में उनके पैरेंट्स चाहते थे कि वह सीए बने। हालांकि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करनी थी और 21 साल की उम्र में उन्होंने अपने पैरेंट्स को भी अपनी इच्छा बताई। लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि मोहित का दिमाग खराब हो गया है। परिवार के लोगों ने भी मोहित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया और 2005 में मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया।

इसके बाद 2006 में उन्होंने टीवी शो ‘अंतरिक्ष से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें पहचान 2011 में ‘देवों के देव महादेव में उनके महादेव के किरदार ने दिलाई। लेकिन ये शो मोहित रैना को मिलने का भी दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, मोहित को उनकी पर्सनैलिटी की वजह से महादेव का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उस समय मोहित का वजन 107 किलो था और मेकर्स ने उन्हें वजन घटाने के लिए कहा। इसके बाद मोहित रैना ने 30 किलो वजन घटाया और महादेव के किरदार में छा गए। मोहित ‘महाभारत, ‘चक्रवर्तीं अशोक सम्राट जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

देवों के देव महादेव ने मोहित रैना को इतना फेमस कर दिया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आंटी उनकी शादी मोहित से तय करना चाहती थीं। एक बार इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि ‘देवों के देव महादेव में मोहित को देखकर उनके परिवार वाले उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। इसलिए प्रियंका की शादी मोहित से कराना चाहते थे। उनको लगता था कि दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी। अभिनेत्री की आंटी का मानना था कि मोहित एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं एक अच्छे इंसान भी हैं। मोहित को जब यह बात पता चली, तो वह खुश हो गए और हंसते हुए बोले कि प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और मैं टीवी एक्टर। इस जन्म में तो नहीं, अगले जन्म में उनका राजकुमार बनकर आऊंगा।

साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा से शादी की है। अदिति टैक बैकग्राउंड से हैं और दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान मोहित ने अदिति के परिवार वालों से उनका हाथ मांगा और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि मोहित ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और ‘शिद्दत जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। वहीं, ‘गुड न्यूज में उन्होंने कैमियो किया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘भौकाल, ‘मुंबई डायरीज, ‘काफिर और ‘ए वायरल वेडिंग का भी हिस्सा थे।

सुरजपुर में नग्न लाश का मामला सुलझा : 60 साल का चौकीदार निकला कातिल, टांगी से मारकर की थी हत्या
महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव का ट्विट: जिओ पोर्ट किया क्या…. बायकॉट जिओ की चली मुहीम
सन नियो के कलाकार आशीष दीक्षित और लक्ष्य खुराना ने वैलेंटाइन डे पर खोले अपने दिल के राज!
छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वेरिएंट : सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना
Next Article सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?