ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी

By @dmin
Published: August 13, 2022
Share
SHARE

श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार जिन्होंने 300 फिल्मों में किया काम। बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। एक्टिंग में इतनी उम्दा कि उन्हें हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी फिल्म जुरासिक पार्क के लिए कास्ट करना चाहते थे और उन्हें पद्मश्री से नवाजा भी जा चुका है। श्रीदेवी ने जुरासिक पार्क, बाहुबली, डर और बेटा जैसी फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 1980 और 1990 में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोडिय़ों में से एक थी। दोनों ने साथ में 13 फिल्मों में काम किया है। दोनों ने मिस्टर इंडिया, लम्हे, लाडला और जुदाई जैसी सुपरहिट फिल्में सिनेमा जगत को दी हैं। एक्टर जितेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। जितेंद्र और श्रीदेवी ने करीब 16 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

1993 में हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी फिल्म जुरासिक पार्क के लिए श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। उस समय श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के लिस्ट में शुमार था, जिस कारण स्पीलबर्ग ने उनसे संपर्क किया था पर एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए मना कर दिया था। उनका मानना था कि वो हिंदी सिनेमा के अलावा कोई भी बाहरी देशों की फिल्में नही करेंगी। बाहुबली में भी शिवगामी वाले रोल के लिए श्रीदेवी पहली पसंद थी। उस वक्त डेट के चक्कर में श्रीदेवी ने फिल्म को इनकार किया था। इसके बाद इस रोल को रम्या कृष्णयन ने किया था।

करियर के शुरुआती दिनों में श्रीदेवी फिल्मों में अपने डायलॉग को खुद हिंदी में डब नहीं कर पाती थीं, इसलिए उनकी बहुत सारी फिल्मों में एक्ट्रेस रेखा और नाज ने डबिंग की थी।

श्रीदेवी जब 13 साल की थी, तब उन्होंने 1976 में आई तमिल फिल्म में रजनीकांत की सौतेली मां का रोल निभाया था। इस रोल के लिए उन्होंने रजनीकांत से ज्यादा फीस ली थी।

1992 में आई फिल्म बेटा माधुरी दीक्षित के करियर की हिट फिल्मों में से एक है, लेकिन ये फिल्म पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी। उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वो उस समय अनिल कपूर के साथ बहुत सारी फिल्में कर रही थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म डर में भी काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उनका मानना था कि इस फिल्म में कुछ नया नहीं था। बाद में इस फिल्म में जूही चावला को कास्ट किया गया था।

80 के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप शादी भी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी को कथित तौर मिथुन की शादीशुदा लाइफ के बारे में नहीं पता था। जब श्रीदेवी को इस बात की जानकारी हुई कि एक्टर योगिता बाली से अपनी शादी को खत्म नहीं कर सकते हैं, तो वो उनकी लाइफ से हमेशा के लिए दूर हो गईं। ऐसा भी कहा जाता है मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर के कारण योगिता बाली ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी।

किस्सा ये भी है कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांध दी थी। ऐसा उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए किया था कि उनके और बोनी कपूर के बीच में कोई भी संबंध नहीं है। फिर बाद में बोनी से ही श्रीदेवी ने शादी कर ली थी। बोनी पहले से ही शादीशुदा थे पर उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया था और श्रीदेवी से 1996 में शादी कर ली थी। बोनी को पहली पत्नी से 2 बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं और वहीं श्रीदेवी से उन्हें 2 बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर हैं।

जब श्रीदेवी अपनी करियर के पीक पर थीं तो उन्हें अमेरिकी और ब्रिटिश इंडियन अमीर फैमिली से शादी के कई प्रपोजल मिले थे।

2013 में श्रीदेवी को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर 2013 में आयोजित सीएनएन-आईबीएन राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उन्हें 100 साल में भारत की सबसे महान एक्ट्रेस की लिस्ट में चुना गया था। श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

श्रीदेवी ने फिल्म सांवरिया से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर की पेंटिंग बनाई थी, जिसमें सोनम ने नीली ड्रेस पहनी थी। इस पेंटिंग की दुबई में नीलामी भी होने वाली थी जिसके लिए श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के बाद वहां रुकी थीं। लेकिन दुर्भाग्य से, वहां दुबई के अपने होटल के कमरे के बाथटब में डूब कर उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे देश में शोक का लहर थी।

जी-7 सम्मेलन के बाद जर्मनी से अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत
दुर्ग की बेटी ने बनाया तैराकी में रिकार्ड, 8 घंटे लगातार तैरकर दर्ज कराया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम
स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सूची में ये अस्पताल शामिल
अंग्रेजों ने पाकिस्तान को चटाई धुल, किया क्लीन स्वीप, 3-0 जीती सीरीज
बिग ब्रेकिंग: कोविड-19 के रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर होंगे स्थापित… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिर्जापुर 3 की गोलू का 3.0 वर्जन: सीरीज के तीसरे पार्ट के लिए जमकर मेहनत कर रहीं श्वेता त्रिपाठी, जिम में जमकर बहा रही हैं पसीना
Next Article स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?