ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी: कुछ लोग काले जादू में फंसे, मगर यह काम नहीं आने वाला, तिरंगे का अपमान न करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी: कुछ लोग काले जादू में फंसे, मगर यह काम नहीं आने वाला, तिरंगे का अपमान न करें

By @dmin
Published: August 10, 2022
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के किसानों की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पानीपत रिफाइनरी में 900 करोड़ रुपये की लागत से बने 2जी एथेनॉल प्लांट का ऑनलाइन तरीके से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए जैव-ईंधन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, इससे रोजगार मिलेगा और नए अवसर पैदा होंगे। सभी ग्रामीण, किसान लाभान्वित होंगे। इससे देश में प्रदूषण की चुनौतियां भी कम होंगी। प्रकृति की पूजा करने वाले हमारे देश में जैव ईंधन प्रकृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे किसान इसे बेहतर ढंग से समझते हैं। हमारे लिए जैव ईंधन का मतलब पर्यावरण को बचाने वाला हरित ईंधन है।

विपक्ष पर बोला हमला- कुछ लोग काला जादू में लगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है, तब ऐसा कुछ हुआ जिसकी ओर देश का ध्यान दिलाना चाहता हूं। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानति करने का और इस पवित्र अवसर को अपवित्र करने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों की मानसिकता देश को भी समझना जरूरी है।

निराशा और नकारात्मकता में डूबे कुछ लोग काला जादू का सहारा ले रहे हैं। हमने पांच अगस्त को देखा कि काला जादू फैलाने की कोशिश की जा रही थी। कुछ लोग काले जादू में फंसे हैं। यह काला जादू कोई काम नहीं आने वाला है, उन लोगों से अपील है कि वह काला जादू करके आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान ना करें। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनने से उनकी निराशा का दौर खत्म हो जाएगा लेकिन ये लोग इस बात से अनजान हैं कि वे कितना भी काला जादू करें और अंधविश्वासों में विश्वास करें, लोग कभी भी उन पर भरोसा नहीं करेंगे। कृपया तिरंगे का अमान न करें।

रेवड़ी कल्चर पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर रेवड़ी कल्चर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा। ऐसे कदमों से करदाताओं पर बोझ बढ़ता जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा कर सकता है। इस तरह के कदम हमारे बच्चों से अधिकार छीन लेंगे और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। इससे देश के करदाताओं पर बोझ बढ़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त देने वाले नई तकनीक पर काम नहीं करेंगे। प्रदूषण पर हवा हवाई बाते करते रहेंगे।

Gustakhi Maaf: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
गुस्ताखी माफ: बेटी की हत्या कर उतार दी उसकी जींस
मानसून सक्रिय: पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही है बारिश, खेत खलिहानों में भरा पानी
LAC लद्दाख तनाव : राजनाथ के बयान से नरम पड़ा चीन, कहा- सीमा पर हालात को बातचीत से सुलझा सकते हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्सा, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्सा, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
Next Article मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया: भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?