ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलीज के बाद अपनी फिल्में नहीं देखते ये स्टार्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रिलीज के बाद अपनी फिल्में नहीं देखते ये स्टार्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By @dmin Published August 10, 2022
Share
SHARE

किसी फिल्म को बनाने के लिए स्टार्स जीतोड़ मेहनत करते है। अपने किरदार में जान फूंकने के लिए कठिन से कठिन ट्रेनिंग से गुजरते हैं। जरुरत के मुताबिक फैशन और स्टाइल अपनाते हैं। कुल मिलाकर दिन-रात एक कर देते हैं। इतनी मेहनत से तैयार हुई फिल्मों से स्टार्स को बेशक काफी जुड़ाव महसूस होता है। मगर, इसके बाद भी कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जो अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। जी हां, यह बात हैरान कर सकती है, लेकिन कुछ स्टार्स फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं लेते।

करीना कपूर खान:- बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर खान अपने फिल्मी किरदारों को बड़ी शिद्दत से अदा करती हैं। मगर, हैरानी की बात यह है कि फिल्म की रिलीज के बाद वह खुद अपनी फिल्मों को देखना पसंद नहीं करती हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण के दौरान हुआ। करण जौहर ने करीना से पूछा कि क्या वह इस बार ‘लाल सिंह चड्ढा देखेंगी? इसके बाद करण ने आमिर से कहा, ‘करीना अपनी फिल्में नहीं देखती हैं। उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि फिल्म चली या फिर नहीं चली या फिर हिट हुई या फ्लॉप। चली तो ठीक, नहीं चली तो ठीक। करीना भी करण की इस बात से सहमत नजर आईं। हालांकि, करीना के बारे में यह सच जानकर आमिर खान ने बेहद हैरानी जताई और करीना से सवाल किया कि ‘तुम अपना काम नहीं देखती और गर्व से बता भी रही हो। इस पर करीना ने कहा, ‘रिलीज के तुरंत बाद नहीं देखती। इससे एंजाइटी फील होती है। बाद में कभी देख लेती हूं।

शाहरुख खान:- अभिनेता शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर, खुद शाहरुख खान हैं कि अपनी फिल्में ही नहीं देखते हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक शाहरुख मानते हैं, ‘मेरे लिए मेरी फिल्म बच्चे जैसी है। अगर मैं सोचूंगा कि मेरी बेटी एक्स बनेगी और वह वाई के जैसी बनती है, तो भी वह मेरी बेटी ही रहेगी। मैं उससे उतना ही प्यार करूंगा। इसलिए मैं अपनी फिल्में नहीं देखता। शाहरुख खान का यह भी कहना है कि ‘मैंने अपनी फिल्म कभी पूरी एक साथ नहीं देखी। मैं उसे छोटे-छोटे हिस्सों में देखता हूं।

बोमन ईरानी:- अभिनेता बोमन ईरानी अपने किरादारों को बखूबी निभाना जानते हैं। भले ही वह सपोर्टिंग रोल्स में नजर आते हैं, लेकिन उनके किरदार काफी दमदार होते हैं। फैंस को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती हैं। मगर, खुद बोमन अपनी फिल्में नहीं देखते हैं। एक बातचीत के दौरान बोमन ईरानी ने कहा था, ‘मैं खुद को लेकर काफी क्रिटिकल हूं। मैं खुद को पर्दे पर नहीं देख सकता। मैं अगर ऐसा करता हूं तो खुद में ही कई सारी कमियां निकाल दूंगा।

इमरान खान:- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान यूं तो लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं। मगर, उनके बारे में भी दिलचस्प बात है कि वो अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना रिलीज होने के एक साल बाद देखी थी। उनका कहना है, ‘जब मैं अपनी फिल्में देखता हूं, तो सोचता हूं कि यह सीन और ज्यादा बेहतर हो सकता था, इसलिए अपनी फिल्में देखने से बचता हूं।

You Might Also Like

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin August 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूमि पेडनेकर की इस बात के मुरीद हुए अक्षय कुमार, तस्वीर साझा कर लिखा खास मैसेज
Next Article कुकिंग में भी एक्सपर्ट हैं ये सितारे, कोई बंगाली तो कोई मुगलई पकवान बनाने में है माहिर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?