ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने से बढ़े रोजगार के अवसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने से बढ़े रोजगार के अवसर

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने से बढ़े रोजगार के अवसर
जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने से बढ़े रोजगार के अवसर
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ का विकास जनजाति क्षेत्रों के विकास के ऊपर निर्भर करता है। हमने जनजाति क्षेत्रों के विकास की समग्र योजना बनाई। रोजगार संवर्धन पर ध्यान दिया, वनोपज संग्राहकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ध्यान दिया। वन अधिकार पत्र वितरित किए। इन सब से जनजातियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कही।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बीते साढ़े 3 सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनजातीय भाइयों और बहनों के विकास के लिए बड़ा कार्य हुआ है। यहां के जनजातीय क्षेत्रों की समृद्धि से प्रदेश में आर्थिक विकास की गति तेज हुई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के नागरिकों को भी विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम किया गया। वनोपज संग्राहकों को मिलने वाली राशि बढ़ाई गई। साथ ही उनके उत्पादों के प्रसंस्करण के भी के लिए भी उचित व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा का भ्रमण किया। मैंने पाया कि यहां तेजी से विकास कार्य हुए हैं और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनजातीय लोगों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया जिससे वह पुन: कृषि से जुड़ पाए। अबूझमाड़ में बड़े पैमाने पर वन अधिकार पत्र बांटे गए। पहले किसानों की जमीन ले ली जाती थी लेकिन लौटाई नहीं जाती थी अब ऐसा नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आज जागरूकता तेजी से बढ़ी है और यहां पर भी लोग स्वामी आत्मानंद स्कूल और बैंक की शाखा की मांग करने लगे हैं। यह सुखद बदलाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैल्यू एडिशन के माध्यम से हम बस्तर के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहे हैं। विधायक अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों की वजह से जनजातीय क्षेत्रों में आर्थिक विकास तेज हुआ है। स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत हुआ है। वैल्यू एडिशन के माध्यम से बेहतर दर लोग प्राप्त कर रहे हैं। हाट बाजारों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का चेक भी विधायक ने वितरित किया। इस मौके पर अंत्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी ने भी नागरिकों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित जनों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, (उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) एवं पूर्व महापौर गया पटेल, सहायक आयुक्त श्रीमती प्रियंवदा रामटेके भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में फिर होगी जमकर वर्षा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा- छायाचित्र प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और जानकारियों से है भरपूर…
पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान
जगह-जगह कठघरे में खड़ी विविधताहमारा प्रयास आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वोरा के प्रयासों से शहर के वार्डों में शुरू हुआ आंतरिक विकास, सप्ताह भर में ही 1.5 करोड़ के कार्य हुए प्रारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शुरू हुई दुर्गग्रामीण विधानसभा कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकली आज़ादी की गौरव यात्रा शुरू हुई दुर्गग्रामीण विधानसभा कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकली आज़ादी की गौरव यात्रा
Next Article परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?