ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीति : शिंदे सरकार में शामिल हुए 18 मंत्री, भाजपा के खाते में 9 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजनीति : शिंदे सरकार में शामिल हुए 18 मंत्री, भाजपा के खाते में 9 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
राजनीति : शिंदे सरकार में शामिल हुए 18 मंत्री, भाजपा के खाते में 9 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राजनीति : शिंदे सरकार में शामिल हुए 18 मंत्री, भाजपा के खाते में 9 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है। सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है, जिनमें गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार शामिल हैं।

इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता रहे दीपक केसरकर और अतुल सावे, शंभूराज देसाी और मंगलप्रभात ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस नेता को कौन सा विभाग दिया जाएगा, लेकिन चर्चाएं हैं कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को होम मिनिस्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा भी कई अहम मंत्रालय भाजपा के खाते में जा सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की भी मीटिंग हुई थी।

एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार में अहम तथ्य यह है कि किसी भी महिला नेता को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। इस विस्तार के साथ ही महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी। तब से ही दोनों सरकार चला रहे थे, लेकिन कैबिनेट विस्तार न होने के चलते निंदा हो रही थी। कहा जा रहा है कि भाजपा खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे जैसे नेताओं को अहम मंत्रालय मिल सकते हैं। अगले एक से दो दिन में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है।

मतगणना को लेकर दुर्ग पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान… दोपहिया से लेकर चार  पहिया के लिए यह है प्लान
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिले ‘अतिथि व्याख्याता नीति-2024’ में प्राथमिकता : विधायक देवेंद्र यादव
गृहमंत्री की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन
छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर भड़के सीएम बघेल, कहा… रेड के बाद क्यों नहीं बताते कहां क्या मिला
पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NDA meeting today to form government in Bihar सियासी हलचल: नीतीश की नई सरकार? मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: सतगुरू आश्रम से मिला ऐसा गुरू ज्ञान कि….
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?