ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी क्षेत्रों में विकास से प्रदेश में आया बड़ा परिवर्तन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सभी क्षेत्रों में विकास से प्रदेश में आया बड़ा परिवर्तन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय सहित अन्य क्षेत्रों में बीते साढ़े तीन सालों में तेजी से विकास के चलते प्रदेश में व्यापक बदलाव दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी एवं प्रसंस्करण सहित नवीन औद्योगिक नीति के चलते छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बेहतर बनी रही, जिसके चलते व्यापार व्यवसाय में भी तेजी आई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम रायपुर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को राज्य के सभी समाज विशेषकर पिछड़ा वर्ग के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमण्डल ने जगदलपुर में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का सेंटर स्थापित करने, संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सेंटर की स्थापना, कांकेर में बीएड कॉलेज तथा बस्तर संभाग के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने तथा बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाए जाने की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी वर्गाें के खुशहाली और बेहतरी को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिला है। लघु वनोपज की खरीदी और प्रसंस्करण के जरिए वनवासियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज को उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में सहकारी समितियों और धान खरीदी केन्द्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य में अब 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। कोदो, कुटकी और रागी की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन की शुरू किया गया है। समर्थन मूल्य पर मिलेट की खरीदी चलते किसानों का रूझान इसकी खेती की ओर बढ़ा है। राज्य में मिलेट्स का रकबा दोगुना हो गया है। राज्य में पात्र वनवासियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है। नरवा विकास कार्यक्रम से खेती-किसानी को लाभ पहुंचा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना और मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने लगी है। बस्तर में मलेरिया और उल्टी, दस्त के मामलों में प्रभावी रोक लगी है।

इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरिश देवांगन, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश साहू, श्री सुरेश पटेल, श्री तरूण धाकड़, श्री अंगेश हिरवानी, श्री गणेश यादव, फूलचंद दीवान, बल्ली राम सिन्हा, नितिन यादव, धनी राम, चिंता राम साहू सहित सभी जिलों के पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

CM बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की… चार युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश
कोराना ने बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत
छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी, रतनपुर में होगा निर्माण
बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बन सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री, पीएमओ से आया फोन
बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की बजाय 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप, MLA से शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करने गांव-गांव निकले 28 रथ… महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
Next Article शासकीय योजनाओं से आई आत्मनिर्भरता, जागा आत्मविश्वास शासकीय योजनाओं से आई आत्मनिर्भरता, जागा आत्मविश्वास

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?