ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हो रहे कार्य: मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हो रहे कार्य: मंत्री अकबर

By @dmin
Published: August 4, 2022
Share
SHARE

रायपुर। वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री और कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिला अंतर्गत बोड़ला नगर पंचायत के 62 परिवारों को आवासीय पट्टा तथा 7 हितग्राहियों को ई-रिक्शा का वितरण कर लाभान्वित किया। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा जरूरतमंदों को आवासीय पट्टा प्रदान करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

वन मंत्री अकबर ने राजधानी के शंकरनगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। इसके तहत ग्रामीण हो अथवा नगरीय, हर क्षेत्र मेें जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें खासकर नागरिकों को तत्परता से मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। वनमंत्री ने इस दौरान लोगों को जनहित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

वनमंत्री अकबर ने इस दौरान 14वें वित्त आयोग मद अंतर्गत बोड़ला नगर पंचायत के 07 महिला समूहों के सदस्यों को स्वच्छता कार्य के लिए ई-रिक्शा भी वितरित किया। लाभान्वित हितग्राहियों में रिक्शा चालक दुर्गा मानिकपुरी, महेशिया धुर्वे, महारानी सेन, सुखमनी धुर्वे, ओमकुमारी, रजनी कश्यप तथा अश्वनी धुर्वे शामिल हैं। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में आबादी भूमि पर भूमिस्वामी अधिकार का प्रमाण पत्र मिलने से अब हमारा जीवन-यापन आसान हो गया है। इसके लिए उनके द्वारा मंत्री अकबर और सरकार के प्रति आभार जताया गया।

इस अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका के सदस्य अशोक सिंह तथा रामसहोदर गुप्ता और जनपद पंचायत बोड़ला में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष बोड़ला जनपद पंचायत सनत जायसवाल, कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, बोड़ला नगर पंचायत के पार्षदगण सुश्री शमशाद बेगम, सर्वश्री अर्जुन पटेल, संतोषी साहू, विसर्जन धुर्वे, ओमप्रकाश शर्मा, एल्डरमेन दीपक मागरे, भागवत पटेल, भरत सोनकर सहित पिताम्बर वर्मा, प्रभाती मरकाम, पुरन मानिकपुरी, सुश्री कृतिका कश्यप, गोरेलाल चन्द्रवंशी, ईलामुद्दीन, अयुब खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी
रायपुर में 12 जुलाई को रोजगार मेला : पीएम मोदी देशभर के युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Breaking News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाई अपनी नई टीम, छत्तीसगढ़ से डॉ रमन, सरोज व लता उसेंडी को मिली जगह
भारत में कोरोना: 28 दिन बाद देश में दैनिक मरीजों का आंकड़ा 16 हजार के पार…. महाराष्ट्र के एक हॉस्टल में एक साथ 229 छात्र संक्रमित
सुकमा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प तेजी से हो रहा साकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वाइन फ्लू के लक्षण भी कोरोना की तरह, दोनों बीमारियां फेफड़ों को करती हैं प्रभावित
Next Article जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 3.96 करोड़ रूपए की मंजूरी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?