भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर सेक्टर-7 में डोम शेड व बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है। रविवार को विधायक देवेन्द्र यादव ने यहां बंगाली समाज की दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए डोम शेड का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद व निगम के स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू भी उपस्थित रहे। वहीं बंगाली समाज के लोगों ने इस डोम शेड के लिए विधायक का आभार जताया।


लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज इस बात की खुशी है कि मैं लोगों के लिए काम कर रहा हूं। काम करने के लिए एक इच्छाशक्ति होनी चाहिए सभी काम अपने आप होते हैं। भिलाई नगर विधायक के रूप में अब तक का हमने जो भी काम किया है उससे लोगों को खुशी मिली है यही हमारे लिए सम्मान है। उन्होंने कि सेक्टर 7 में बंगाली समाज द्वारा लंबे समय से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब बंगाली समाज के लोग हमारे पास पहुंचे और दुर्गा मंच की मांग की तो हमने तत्काल इसकी स्वीकृति दी। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि लोगों की मंशा के अनुसार काम होना चाहिए। उन्होंने कहा एक काम पूरा होता है तो दूसरा काम शुरू हो जाता है। इसी तर्ज पर शहर का विकास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विधायक जी ने कहा है तो काम होगा ही-लक्ष्मीपति
इस मौके पर स्थानीय पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि दुर्गा मंच की मांग बहुत पुरानी थी। बंगाली समाज के लोग हमारे पास आते थे और बोलते थे कि विधायक जी ने बोला था दुर्गा मंच व डोम शेड का निर्माण कराएंगे। तब हमने एक ही बात कही कि विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा है तो जरूर होगा। विधायक देवेन्द्र से लगभग साढ़े आठ सालों से जुड़ा हूं और उनकी हर बात जानता हूं और समझता हूं। वे एक बार कोई वादा करते हैं तो उसे पूरा जरुर करते हैं।

बैडमिंटन कोर्ट में विधायक देवेन्द्र के साथ महिलाओं ने दिखाया टैलेंट
दुर्गा मंच के पास ही विधायक देवेन्द्र यादव ने एक बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया। यहां के लोगों व युवाओं की मांग पर यह बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। विधाये देवेन्द्र यादव ने इस बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण करते हुए रैकेट से शॉट भी जमाए। इस मौके पर यहां की महिलाओं ने भी बैडमिंटन में हाथ आजमाए। महिलाओं ने बैडमिंटन खेलते हुए कहा कहा विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर यहां के लोगों के लिए एक बैडमिंटन कोर्ट भी मिला है। इससे महिलाओं के साथ बच्चों को भी फिटनेस ग्रोथ करने का मौका मिलेगा। वहीं बैडमिंटन के खिलाडी यहां अपनी प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। इस दौरान स्थानीय युवा व बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे और विधायक की इस पहल पर आभार जताया। लोगों ने कहा कि विधायक देवेन्द्र ऐसे पहले विधायक हैं जो लोगों की मांग के अनुसार काम कर रहे हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद उमेश साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।




