ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला

By @dmin
Published: July 28, 2022
Share
एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला
एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला
SHARE

मुंबई (एजेेंसी)। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और भाजपा के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गतिरोध की खबरें हैं। शिंदे को सीएम बने करीब एक माह होने आया है, लेकिन नए मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

शिवेसना में बगावत के बाद 30 जून को शिंदे को सीएम पद की और भााजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई थी। उसके बाद शिंदे ने विधानसभा का विश्वास मत अर्जित कर लिया था। इसके बाद से मंत्रिमंडल के विस्तार का मामला अटका हुआ है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिंदे संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में दौरा टल गया। दिल्ली में वे भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले थे।

शिंदे का दौरा टलने से अटकलों का बाजार गर्म
सीएम शिंदे ने गत दिवस कहा था कि अगले तीन दिनों में वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लेंगे, लेकिन उनका दिल्ली दौरा टलने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। शिंदे गुट व भाजपा के बीच गतिरोध की भी चर्चा चल पड़ी हैं।

कई बार दिल्ली जा चुके
शिंदे व फडणवीस महाराष्ट्र की सत्ता संभालने के बाद कई बार दिल्ली जा चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी नहीं मिल रही है। हर दिल्ली दौरे के वक्त कहा जाता है कि शिंदे और फडणवीस जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, लेकिन असल में ऐसा हो नहीं पा रहा है।

जिलों को प्रभारी मंत्री की दरकार
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के कारण जिलों में प्रभारी मंत्री नहीं हैं। इससे विकास व अन्य कामकाज पर असर पड़ रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है, उसे लेकर भी अभी कोई तैयारी नहीं है। शिंदे गुट शिवसेना पर कब्जे की तैयारी में है। मामला अभी चुनाव आयोग में विचाराधीन है, जिसने उद्धव ठाकरे व शिंदे गुटों को दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा है, ताकि यह साबित हो सके कि शिवसेना पर किसका हक है।

पिछले पौने चार साल में किसानों, गरीबों, महिलाओं के हित में लिए गये अभूतपूर्व निर्णय : मुख्यमंत्री
बीजापुर में कुकर और टिफिन बम के साथ पकड़ाए पांच संदिग्ध, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश
Bhilai : पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी पर झूला शख्स, फॉरेस्ट एवेन्यू के किनारे मिली लाश
रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख
बिलासपुर में राहुल गांधी : बोले- हम गरीबों के लिए रिमोट का बटन दबाते हैं और पीएम मोदी अडानी के लिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिला 3 पुरस्कार
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?