ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: चिलम न हुक्का, गांजे पर लट्ठमलट्ठा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: चिलम न हुक्का, गांजे पर लट्ठमलट्ठा

By @dmin
Published: July 27, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
‘सूत न कपास जुलाहों में लट्ठमलट्ठा’ की कहावत इन दिनों छत्तीसगढ़ में चरितार्थ हो रही है। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि सरकार को शराब की जगह भांग और गांजा को बढ़ावा देना चाहिए। शराब पीने से हत्या और बलात्कार के मामले बढ़े हैं, गांजा-भांग पीने वाले ऐसा नहीं करते। मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने यह बात मध्यप्रदेश के अमरकंटक में चल रहे फूड फेस्टिवल में कही। पेशे से चिकित्सक डॉ बांधी ने कहा कि शराब के कारण बलात्कार, हत्या और झगड़े की प्रवृत्ति बढ़ रही है। शराब बंदी के लिए समितियों को चाहिए कि लोगों को अगर नशा चाहिए, तो ऐसा नशा दो जिसमें हत्याएं न हों, बलात्कार न हों, लड़ाई-झगड़ा न हो। दरअसल डॉ बांधी ने ज्यादा गलत नहीं कहा है। उनसे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भांग को भारत में वैध किए जाने की पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भांग की पैदावार, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय का नियमन कर सरकार इससे मोटी कमाई कर सकती है। औषधि बाजार में भी भांग की जबरदस्त मांग है जिसका लाभ देश को मिल सकता है। बीजू जनता दल (ओडीशा) के तथागत सतपथी 2015 से गांजा-भांग को वैध करने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि सिगरेट और शराब लॉबी ने मिलकर इसे अवैध घोषित करवाया ताकि नशे के बाजार पर उनका एकछत्र राज रहे। जबकि गांजा और भांग की तुलना में सिगरेट और शराब कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में स्वयं केन्द्र सरकार ने कहा है कि गांजा-भांग देश में पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। इसका उत्पादन वैज्ञानिक, चिकित्सकीय, औद्योगिक एवं उद्यानिकी के लिए विशेष अनुमति के साथ किया जा सकता है। पर जैसा की हमेशा होता है, पक्ष-विपक्ष एक दूसरे की बात काटने के लिए पैदा किये गये हैं। मीडिया का एक हिस्सा बिना तथ्यों की तह तक गए नेताओं पर लेबल चस्पा कर देता है। मीडिया कह रहा है कि एक नेता (बांधी) तब ऐसा कह रहा है जब गांजा पर पूरे देश में प्रतिबंध है। भाई साहब! प्रतिबंध है भी तो नेताओं के लगाए ही है, और हटेगा भी तो उन्हीं की कोशिशों से। ऐसे में वह न तो बोले तो कौन बोले? वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व स्वास्थ्यमंत्री के बयान पर सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें यह प्रस्ताव केन्द्र सरकार के समक्ष रखना चाहिए क्योंकि प्रतिबंध केन्द्र ने लगाया है। वैसे मुख्यमंत्री यह भी कहते हैं कि नशा किसी भी रूप में हो, वह खराब ही होता है। इस बीच दोनों दलों के ठल्ले नेताओं को बैठे-बिठाए नया मुद्दा मिल गया है और एक दूसरे पर खूब हमले किये जा रहे हैं। शराब बंदी का घोषणापत्र धूल फांक रहा है।

हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक, सिंगर ने दिया 1 करोड़ का गुजारा भत्ता
CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक
सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी
कच्ची राह हुई पक्की, नीलिमा ने खुद लिखी अपनी तरक्की
दुर्ग में भी हो आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा… विधायक वोरा ने सीएम बघेल से की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलाबारी में सेना का जवान घायल कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलाबारी में सेना का जवान घायल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 280 # 27 july 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?