ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनाथ सिंह बोले: मैं पंडित नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता, हां नीति गलत हो सकती है लेकिन नीयत नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजनाथ सिंह बोले: मैं पंडित नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता, हां नीति गलत हो सकती है लेकिन नीयत नहीं

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीद परिवारों को सम्मानित किया। गुलशन ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है।

इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की बहुत से लोग आलोचना करते हैं। मैं एक विशेष राजनीतिक दल से आता हूं। लेकिन मैं पंडित नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता। मैं किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नीयत को गलत नहीं ठहरा सकता। उनकी नीति भले गलत रही हो, लेकिन नीयत नहीं।

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और रहेगा: राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा कि इतना तय है कि 1962 के युद्ध का बड़ा खामियाजा भारत ने भुगता। चीन ने लद्दाख में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू थे। हालांकि, आज का भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत की संसद में प्रस्ताव पारित हुआ था। पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और रहेगा। ये कैसा हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ हमारे यहां हो और मां शारदा शक्ति स्वरूपा एलओसी के पार हो।

उन्होंने बिग्रेडियर उस्मान और मेजर शैतान सिंह के शौर्य को भी याद किया। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आरएसएस से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम की तरफ से कारगिल विजय दिवस और स्वतंत्रताके 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 1947 से लेकर अब तक देश की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा करते सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाएगा।

चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। दत्तात्रेय होसबाले कुछ दिन जम्मू में ही रहकर संघ की गतिविधियों की समीक्षा करने के अलावा भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से बैठकें करेंगे।

आवारा कुत्तों का हमला: मासूम पर किया अटैक, कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने रिसाली ने उठाया कदम
छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सरकार का बड़ा एक्शन: 20 यूट्यूब चैनल पर लगा बैन, फैला रहे थे भारत विरोधी प्रोपोगैंडा
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद की पहल: स्वच्छ जल के लिए सेक्टर-1 में शुरू हुआ तीसरा राहत केन्द्र… भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने किया शुभारंभ
सड़क पार कर रहे भेड़-बकरियों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, चिल्लाता रहा चरवाहा और भाग निकला चालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुल्हन की तरह सजा सेक्टर 7 का शिवधाम, सावन के दूसरे सोमवार रुद्राभिषेक के साथ होगी महाआरती दुल्हन की तरह सजा सेक्टर 7 का शिवधाम, सावन के दूसरे सोमवार रुद्राभिषेक के साथ होगी महाआरती
Next Article फ्लाइट में राज्यपाल बन गईं डॉक्टर, आईपीएस ने कहा- मैडम गवर्नर ने बचाई मेरी जान फ्लाइट में राज्यपाल बन गईं डॉक्टर, आईपीएस ने कहा- मैडम गवर्नर ने बचाई मेरी जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?