ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्ची की जान बचाने मुख्यमंत्री की फिर दिखी संवेदनशीलता… ​​​​​​​दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची को मिला नया जीवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बच्ची की जान बचाने मुख्यमंत्री की फिर दिखी संवेदनशीलता… ​​​​​​​दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची को मिला नया जीवन

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
SHARE

रायपुर । बालिका गृह में रह रही विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की बिन माता-पिता की नौ साल की बच्ची सुनंदा (बदला हुआ नाम) की बीमारी का पता चलते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर दिखाई दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रायपुर के शासकीय बालिका गृह में रह रही दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित नौ साल की बालिका सुनंदा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तुरंत विशेष प्रकरण मानते हुए नियमों को शिथिल कर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 03 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत कर दिया। विगत 4 जून को एम्स रायपुर के कार्डियक सर्जन डॉ. नितिन कश्यप के निर्देशन में सुनंदा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। सबके प्रयासों से सुनंदा को नया जीवन मिला है।

इलाज के बाद ठीक होकर मंगलवार को सुनंदा आभार प्रकट करने श्रीमती भेंड़िया के घर पहुंची। श्रीमती भेंड़िया ने सुनंदा को स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्रीमती भेंड़िया के पूछने पर उसने बड़े होकर शिक्षिका बनने की इच्छा जताई। इस पर श्रीमती भेंड़िया ने उसे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में ज्ञान बांटने की समझाईश दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने बताया कि सुनंदा की जांच कराने पर डॉक्टरों ने उसे हृदय के वॉल्व संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित होना बताते हुए ऑपरेशन (डीवीआर विथ टीवी रिपेयर) की जरूरत बताई। सुनंदा के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे कोई दस्तावेज नहीं थे। उसकी उम्र के आधार पर छोटे बच्चों के लिए संचालित योजनाओं के दायरे में भी वह नहीं आ रही थी। ऑपेरेशन और इलाज में खर्च भी अधिक होना था। इसे देखते हुए मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से सुनंदा के इलाज के लिए निवेदन किया। आज सुनंदा स्वस्थ्य है और बालिका गृह में डॉक्टरों के निर्देशन में उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती रत्ना दुबे ने बताया कि सुनंदा अगस्त 2021 में गरियाबंद के बाल कल्याण समिति के माध्यम से रायपुर के बालिका गृह लायी गई थी। सुनंदा के माता-पिता नहीं हैं। सुनंदा जब बालिका गृह आई तब बहुत कमजोर थी और उसे सांस लेने में भी परेशानी होती थी। उसके दिल की धड़कन काफी तेज थी। डॉक्टर से जांच करवाने के बाद पता चला कि सुनंदा सीवियर एनीमिक है और उसे हृदय संबंधित परेशानी है। ऑपरेशन के बाद सुनंदा ठीक है और तेजी से रिकवर हो रही है।

महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक गार्डन: जाने क्या है इस पिंक गार्डन की खासियत
RBI गवर्नर ने शक्तिकांत दास ने कहा- रिजर्व बैंक डिजिटल मुद्रा पर कर रहा है काम, क्रिप्टोकरेंसी से होगी अलग
कलेक्टर और एसपी ने किया आगजनी घटना स्थल का अवलोकन, घटना की बारीकी से जांच के दिए निर्देश
कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट…. सभी पंचायतों में उपलब्ध कराये गये हैं पल्स आक्सीमीटर…. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं ग्रामीण
आर्मी भर्ती रैली: पहले दिन साढ़े तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिखाया दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान…
Next Article राज्य में समर्थन मूल्य पर होगी अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?