ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, भारी बारिश के बीच महिला की डिलीवरी में की मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, भारी बारिश के बीच महिला की डिलीवरी में की मदद

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में होमगार्ड के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां के बीजापुर जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच होमगार्ड के जवानों ने उफनती नदी के किनारे एक आदिवासी महिला को बच्चे को जन्म देने में मदद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला और नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बहने वाली गोदावरी नदी के पानी में बढ़ोतरी के कारण कारण बीजापुर समेत दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों के अंदरूनी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते इन इलाकों में राहत बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को होमगार्ड के जवान बीजापुर में बारिश प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य में शामिल थे। इसी दौरान उन्हेंने एक महिला के बारे में जानकारी दी गई, जिसे प्रसव के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाना था।

महिला के परिजन देसी बांस के स्ट्रेचर पर उसे नदी किनारे ले आए थे। अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर बचाव दल ने उसे एक नाव में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद महिला ने स्ट्रेचर पर ही बच्चे को जन्म दिया। फिर नवजात और मां दोनों को एक बचाव नाव पर नदी के उस पार ले जाया गया और रेड्डी गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल, महिला और नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बहने वाली गोदावरी नदी के पानी में बढ़ोतरी के कारण कारण बीजापुर समेत दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों के अंदरूनी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बस्तर संभाग के सातों जिले- बस्तर, कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में यही हाल है।

राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बाढ़ को देखते हुए उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को बीजापुर और सुकमा जिलों का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अधिकारियों को बचाव दलों को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया है, जबकि राजस्व, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, लगा लापरवाही का आरोप
हिंदुओं- सिखों के नरसंहार की जांच एसआईटी से कराने की मांग को लेकर एससी में याचिका दाखिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री साय, विकास और पर्यटन पर हुई चर्चा… बोले- बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में
बड़ी खबर: डेढ़ करोड़ रुपए की ब्राउनसुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…… ऑटोमैटिक पिस्टल 7.6 मैग्जीन व 02 जिंद कारतूस बरामद ….. महासमुंद पुलिस की कार्रवाई
आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति चुनाव: मतदान जारी, विधानसभा में 90 विधायक डालेंगे वोट, 5 बजे तक मतदान राष्ट्रपति चुनाव: मतदान जारी, विधानसभा में 90 विधायक डालेंगे वोट, 5 बजे तक मतदान
Next Article आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में होगी जन-जन की भागीदारी: भूपेश बघेल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?