सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरों के बाद दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियां बटोरने लगी हैं। 47 की उम्र में ललित के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस चर्चाओं में हैं। ललित सुष से 9 साल बड़े हैं। वैसे, पहले भी एक्ट्रेसेस 40 पार होने के बाद भी शादी करने को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में।
प्रीति जिंटा:- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी लंबे समय से बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। जिनसे ब्रेकअप के बाद प्रीति ने 41 साल की उम्र में अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 को शादी कर ली थी।

उर्मिला मातोडकर:- रंगीला, ‘जुदाई जैसी फिल्मों में काम करने वाली उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से लोगों को इनकी शादी की न्यूज मिली थी।

फराह खान:- डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मुलाकात शिरीष कुंदर से 2004 में हुई थी। उस समय दोनों मैं हूं ना की शूटिंग में बिजी थे। जब दोनों की मुलाकात हुई तब शिरीष फराह से उम्र में 8 छोटे थे। ऐसे में दोनों की डेटिंग चर्चाओं में रही। फराह ने 40 की उम्र में शिरीष के साथ शादी की थी। अब दोनों के 3 बच्चे हैं।
मनीषा कोइराला:- मनीषा कोइराला ने भी 40 साल की उम्र में शादी की थी। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया।
नीना गुप्ता:- आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो में दिखी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। इससे पहले नीना लंबे समय तक वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचड्र्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में रहीं थीं।
सुहासिनी मुले:- एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में शादी की थी। सुहासिनी पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन 1990 में उनका रिलेशन टूट गया। फिर काफी लंबे समय तक वो सिंगल ही रहीं। इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी की। शादी के समय सुहासिनी व अतुल दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।