दुर्ग। सड़कों पर घूमने वाली गायों की सुरक्षा को लेकर शहर के युवाओं की टीम ने गत दिवस विधायक अरुण वोरा से मुलाकात की और गायों के साथ-साथ इंसानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चिंता जताते हुए विशेष अभियान शुरू करने की जानकारी दी। युवा कांग्रेस नेता विवेक मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने वोरा को बताया कि गायों के गले में एक खास किस्म के रेडियम बेल्ट पहनाए जाएंगे। बेल्ट के कारण रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को गाय नजर आ जाएंगे। इससे दुर्घटना नहीं होगी और गाय व इंसान दोनों सुरक्षित रहेंगे।


युवाओं के आग्रह पर विधायक अरुण वोरा ने पुलगांव चौक, पटेल चौक, महाराजा चौक पर गायों को रेडियम बेल्ट पहनाकर अभियान की शुरूआत की। वोरा ने कहा कि शहर में सड़कों पर बैठी गायों के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है। रेडियम बेल्ट पहनाने से गायों की सुरक्षा होगी, साथ ही लोग दुर्घटनाग्रस्त नहीं होंगे। शहर के युवाओं ने सराहनीय पहल की है। प्रशासनिक अमले को भी इस दिशा में सतर्कता बरतना चाहिए।





