ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर
मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। तो वहीं दर्जनों लोगों और जानवरों की मौत हो गई है। इस बारे में अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने में बारिश से संबंधित घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में 26 लोगों की जान चली गई। वहीं पिछले कुछ दिनों में दक्षिण बस्तर में भारी बारिश हुई है, जिससे नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

219 जानवरों की मौत हो चुकी है अब तक
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने में बारिश से संबंधित घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में 26 लोगों की जान चली गई, जहां पिछले कुछ दिनों में दक्षिण बस्तर में भारी बारिश हुई है, जिससे नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान विभिन्न जिलों में हुई बारिश के कारण कम से कम 247 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बारिश प्रभावित जिलों में 10 राहत शिविर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 219 जानवरों की मौत हो चुकी है।

कई लोगों की सांप काटने से हुई मौत
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक जून से अब तक हुई 26 मौतों में से 13 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई तो 11 डूब गए और दो की मौत सांप के काटने से हुई। साथ ही कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिन जिलों में भारी बारिश हुई है, उनमें बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव, गरियाबदान, सरगुजा और कबीरधाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बहने वाली गोदावरी नदी के बैकवाटर के कारण बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के अंदरूनी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

दमकल कर्मियों के दल को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है
अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र की जीवन रेखा के रूप में प्रसिध्द गोदावरी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी इंद्रावती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और दमकल कर्मियों के दल को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।

shreekanchanpath 57 # 10 December 2024
CG में मौसम की मार : आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो किसान… मौके पर मौत
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप
दुर्ग गुजराती महिला मंडल की महिलाओं ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से निगम ने वसूला 43 हजार रुपये जुर्माना …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ में माईबाप की जिम्मेदारी तय
Next Article कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भाटापारा मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलायी शपथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?