ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विभागीय योजनाओं का सतह पर क्रियान्वयन देखने पहुँचे प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विभागीय योजनाओं का सतह पर क्रियान्वयन देखने पहुँचे प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
SHARE

गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए समयसीमा पर समाप्त करें निर्माण कार्य
जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन ब्लाक में निर्माण कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण
दुर्ग। जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के तुरंत पश्चात जिले में अधोसंरचना निर्माण एवं नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना का क्रियान्वयन देखने फील्ड में पहुंचे। सबसे पहले वे पाटन में निर्माणाधीन स्पोट्र्स कांप्लेक्स पहुंचे। यहां अधिकारियों ने बताया कि स्पोट्र्स कांप्लेक्स में खेल की शानदार अधोसंरचना के साथ ही रायपुर में नालंदा की तरह ही स्तरीय लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी जिससे यह परिसर शिक्षा और खेल के बेहतरीन परिसर के रूप में बदल सके। नकटा तालाब का सौंदर्यीकरण भी उन्होंने देखा। उन्होंने कहा कि पाटन में जिस तरह से सुंदर अधोसंरचना खड़ी की जा रही है उससे नागरिक जीवन के स्तर में शानदार अभिवृद्धि होगी। उनके साथ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी दौरे में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि खेल के इस इंफ्रास्ट्रक्चर के बढिय़ा इस्तेमाल के लिए योजना बनाई जाएगी।

नरवा प्रोजेक्ट्स को देखकर प्रसन्नता जताई सचिव ने
सचिव ने नरवा प्रोजेक्ट्स भी देखे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के सभी नरवा प्रोजेक्ट्स में काम पूरा हो गया है और अब मेहनत रंग ला रही है। नरवा प्रोजेक्ट्स के बनाये स्ट्रक्चर में पानी भरपूर था और किसानों ने बताया कि इससे आसपास के खेतों के लिए पर्याप्त पानी जमा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे भूमिगत जल के स्तर में काफी वृद्धि होगी।

एग्रीकल्चर कालेज, स्टेडियम और हर्बल प्रसंस्करण केंद्र की निर्माणाधीन अधोसंरचना भी देखी
सचिव ने एग्रीकल्चर कालेज की बन रही बिल्डिंग भी देखी। उन्होने कहा कि इसके साथ ही हास्टल सुविधा भी बढिय़ा होनी चाहिए ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न हो। स्टेडियम के लिए उन्होंने कहा कि यहां भी रेसीडेंशियल फैसिलिटी होनी चाहिए ताकि खेल संघ भी इनका बेहतर उपयोग कर सकें।

स्कूली बच्चों ने सुनाया पहाड़ा खुश हुए सचिव
उमरपोटी में सचिव ने प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से पहाड़ा पूछा। एक बच्ची ने कहा कि मैं तेरह का पहाड़ा सुनाना चाहती हूँ। जब बच्ची ने तेरह का पहाड़ा सुनाया तो सचिव बहुत खुश हुए। कलेक्टर ने देखा कि बच्चों की बेल्ट में उमरपोटी स्कूल लिखा है। शिक्षक ने बताया कि यह नवाचार हमने किया है। इस पर कलेक्टर ने शिक्षकों की प्रशंसा की।

बेल्हारी में पहुंचे सचिव, नवाचार की प्रशंसा की
सचिव ने बेल्हारी गांव का गौठान देखा। यहां पर समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के साथ ही केंचुए भी विक्रय कर रही हैं। कलेक्टर ने बताया कि गांव के किसानों में वर्मी कंपोस्ट काफी लोकप्रिय हो रहा है और किसान केंचुए गौठान से ले रहे हैं। सचिव ने यहाँ का चारागाह भी देखा। उन्होंने कहा कि सभी गौठानों को इसी तरह से स्वावलंबी करना है।

सड़कों का जाल बिछा, किनारे न रहे गैप
दुर्ग जिले में सड़क अधोसंरचना में शानदार कार्य हुआ है। पाटन ब्लाक में ग्रामीण सड़कों का जाल बना है। आज सचिव ने निर्माणाधीन एवं निर्मित सड़कों को देखा। बटरेल-आगेसरा की सड़क के किनारे गैप भरने के निर्देश उन्होंने दिये। साथ ही सचिव ने कहा कि सभी निर्मित सड़कों के आरंभिक बिंदु पर बोर्ड लगायें। जहां ब्लैक स्पाट हैं वहां सावधानी का चिन्ह लगायें।

CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात…
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 हजार से कम आए नए मामले, 338 लोगों ने गंवाई जान
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की मैराथन बैठक…. आज-कल में जारी हो सकती है पहली लिस्ट
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल
IND vs NZ Series: द्रविड़ बोले- टीम को सफल बनाने के लिए उठाएंगे हर कदम, रोहित ने कहा- कोहली हमारे लिए बेहद अहम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार
Next Article सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, प्रदेश में बेरोजगारी की दर हुई न्यूनतम – मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?