ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए महापौर नीरज पाल एवं सब्जी व्यापारी संघ के मध्य हुई सार्थक चर्चा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए महापौर नीरज पाल एवं सब्जी व्यापारी संघ के मध्य हुई सार्थक चर्चा…

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए निगम के सभागार में सब्जी मंडी के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ महापौर नीरज पाल एवं निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। महापौर नीरज पाल ने कहा कि नए स्थान पर शिफ्टिंग के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार किया जाए और शीघ्र, अतिशीघ्र इसकी सारी प्रक्रियाएं की जाए। गौरतलब है कि काफी समय से आकाशगंगा सब्जी मंडी को शिफ्ट किए जाने पर पहल की जा रही थी, सब्जी मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी सब्जी मंडी की शिफ्टिंग को लेकर काफी समय से मांग कर रहे थे, जिसको लेकर समय-समय पर व्यापारी संघ से चर्चा भी हुई है, आज की बैठक के बाद सब्जी मंडी की शिफ्टिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

बैठक में सब्जी मंडी व्यापारी संघ के साथ नवीन सब्जी मंडी में सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। नए सब्जी मंडी में व्यापारी संघ ने दुकानों का निर्माण अलग-अलग 3 साइज में जरूरत के मुताबिक करने, नीलामी के लिए शेड निर्माण, लोडिंग एवं अनलोडिंग के साथ पार्किंग की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही बाहर से आने वाले किसानों के लिए अस्थाई तौर पर ठहरने की व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार की मांग को लेकर निगम के अधिकारियों से चर्चा की। महापौर ने कहा कि बेहतरीन कार्य योजना के साथ नई सब्जी मंडी तैयार होगा। नए स्थान पर सब्जी मंडी के लिए जरूरतों के मुताबिक कार्य किए जाने पर चर्चा की गई। आकाशगंगा सब्जी मंडी में जिन्हें थोक सब्जी व्यवसाय के लिए आबंटित किया गया है उनका सर्वे भी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आकाशगंगा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था, इस दौरान शिफ्टिंग को लेकर व्यापारी संघ ने कलेक्टर से चर्चा की थी। आज की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, उप अभियंता श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, सब्जी मंडी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमृत कुकरेजा, सचिव दाऊ लाल देवांगन, रंजीत सिंह, राकेश एवं त्रिलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

केरल, बंगाल सहित अन्य राज्यों से पहुंचती है सब्जियां आकाशगंगा सब्जी मंडी में केरल, बंगाल, यूपी महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से सब्जियां पहुंचती है। आकाशगंगा सब्जी मंडी में रोजाना डेढ़ सौ बड़े वाहन तथा ढाई सौ से तीन सौ छोटे वाहनों का आना-जाना सब्जियों के परिवहन के लिए लगा होता है। आकाशगंगा सब्जी मंडी मोड़ के पास सुबह में कई दफा जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिसको देखते हुए व्यवस्थापन आयश्यक हो गया है। वहीं कई बातों को लेकर सब्जी मंडी के व्यवस्थापन की मांग उठती रही है। लेकिन अब मंडी के व्यवस्थापन पर विशेष फोकस किया जा रहा है, आज निगम के अधिकारी एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों के संघ के बीच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। सब्जी मंडी के लिए नए स्थल की प्लानिंग नए कार्य योजना के साथ की जा रही है जिसमें नए सब्जी मंडी के लिए जरूरी बातों का ध्यान रखा जाएगा।

होली पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ की चिंता दूर, रेलवे चला रहा है दर्जनों स्पेशल ट्रेनें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र… पेट्रोल डीजल के सेस में कमी सहित रखी यह मांगे
IPL-2024 Auction Update: कमिंस के बाद स्टार्क पर लगी बोली, कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई टीम, प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार… 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखिए पूरी लिस्ट
गोधन न्याय योजना: भिलाई निगम के गोधन केन्द्रों से संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का हुआ विक्रय… बड़ी मात्रा में उत्पादन कर संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का किया सबसे पहले विक्रय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहीद कपिल देव के नाम पर होगा नेहरू नगर का मैदान… महापौर नीरज पाल ने की घोषणा
Next Article मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?