ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएपी की दिक्कत की आशंका के चलते वैकल्पिक साधनों के बारे में किसानों को करें जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डीएपी की दिक्कत की आशंका के चलते वैकल्पिक साधनों के बारे में किसानों को करें जागरूक

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा
थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा
SHARE

जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, कहा खेती किसानी के सीजन में किसानों की समस्याओं पर नजर रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
दुर्ग। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते डीएपी की दिक्कत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुई है। शासन इस बात का प्रयत्न कर रही है कि राज्य के किसानों के लिए अधिक से अधिक डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करें लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए इसकी कमी की आशंका के लिए तैयार रहना चाहिए और कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को इसका वैकल्पिक रास्ता सुझायें। यह निर्देश पाटन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने दिये। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, डीएफओ शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने भी हिस्सा लिया। कृषि अधिकारियों से सचिव ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रेरित करें। साथ ही विकल्प के रूप में यूरिया और सुपर फास्फेट के मिश्रण का उचित अनुपात में इस्तेमाल करने के संबंध में भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एआरईओ फील्ड में जाकर निरंतर किसानों को इस संबंध में जागरूक करें। साथ ही सुगंधित धान के उत्पादन एवं हार्टिकल्चर फसलों को भी बढ़ावा दें।

एक भी आंगनबाड़ी और स्कूल असुरक्षित न हो, सुनिश्चित कर लें
सचिव ने विशेष रूप से इस बात पर फोकस किया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी की इमारतें पूरी तरह सुरक्षित रहनी चाहिए। अगले दस दिन में आरईएस के अधिकारी यह देख लें कि एक भी इमारत असुरक्षित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील के लिए किचन शेड सभी स्कूलों में होना चाहिए। बच्चों को गणवेश और किताबें मिल जाएं।

स्टेडियम की शानदार अधोसंरचना के उपयोग के लिए प्लान कर लें
सचिव ने कहा कि शासन ने खेल की शानदार अधोसंरचना जिले में तैयार की है। पाटन ब्लाक में देखें तो रानीतराई और मर्रा में जो स्टेडियम तैयार हो रहे हैं। वहां पर स्टेडियम का बेहतर संचालन किस तरह से हो, इसके लिए स्पोट्र्स फेडरेशन के पदाधिकारियों और स्पोट्र्स कंसल्टेंट से मिलकर बेहतरीन प्लान तैयार कर लें। पाटन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में ये अधोसंरचना बहुत काम आएगी। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि फीफा जैसी संस्थाएं स्टेडियम में अधोसंरचना देखकर सर्टिफिकेट देती हैं जो बहुत उपयोगी होते हैं। इन स्टेडियम में इसी तरह की अधोसंरचना तैयार कर खेलों के लिए बेहतरीन माहौल तैयार करेंगे।

आईटीआई में बढ़ाएं ट्रेड
सचिव परदेसी ने कहा कि पाटन में आईटीआई का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत बड़ा है। इसका प्रभावी उपयोग कर स्थानीय युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए बड़ा काम किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां पर ट्रेड्स बढ़ाएं ताकि लोगों को अधिक रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भिलाई औद्योगिक क्षेत्र है। यहां अनेक तरह के कौशल संवर्धन के रोजगार हैं। ऐसी संभावनाओं पर काम करते हुए नये ट्रेड शुरू करें।

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर आखर और स्पोर्ट्स फॉर डेव्हलपमेंट की शुरूआत की…
वीर बाल दिवस पर सीएम साय का संदेश, बोले- यह दिन हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर
प्रधानमंत्री मोदी के मातृशोक का हिस्सा बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल, दिल्ली में की मुलाकात, एक घंटे हुई चर्चा
खुर्सीपार में टेल एंड तक पहुंचे शुद्ध जल… कलेक्टर भुरे ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश…. जवाहर मार्केट की सफाई व्यवस्था पर जाने कलेक्टर ने क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?