ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह, याद दिलाया इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह, याद दिलाया इतिहास

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा का समर्थन वापस लेने की अपील कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी से की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि उसे द्रौपदी मुर्मू के विरोध पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, पं. मोतीलाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

यही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की जो तस्वीरें ट्वीट की थीं, उन्हें रीट्वीट करते हुए भी प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला ट्वीट किया था। प्रमोद कृष्णम ने लिखा था, ‘ये नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते। प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर अब तक किसी कांग्रेस नेता का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पर उन्हें तीखा हमला झेलना पड़ सकता है। इससे पहले कन्हैयालाल हत्याकांड में भी उन्होंने राजस्थान की पुलिस पर सवाल उठा दिए थे। अपनी ही सरकार को घेरने पर उन्हें कांग्रेस नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव का गणित पूरी तरह से भाजपा समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जाता दिख रहा है। अब तक भाजपा की सहयोगी जेडीयू के अलावा अकाली दल, तेलगु देशम पार्टी, जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस, मायावती की पार्टी बीएसपी, शिवसेना, बीजेडी जैसे दलों ने समर्थन किया है। इन दलों के चलते द्रौपदी मुर्मू की जीत तय लगती है, जबकि यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी औपचारिकता ही लगती है। यहां तक कि यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी का प्रस्ताव देने वालीं ममता बनर्जी भी इस पर पीछे हटती दिख रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा ने पहले ही उनकी उम्मीदवारी के संकेत दिए होते तो हम जरूर विचार करते।

पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पीएम जनमन योजना : शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाने लगाए जा रहे शिविर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सभी जिला न्यायालयों में शुरू हुआ आनलाईन आरटीआई वेब पोर्टल
रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे यात्री, हलक में अटकी जान… कांच तोड़कर यात्रियों का किया रेस्क्यू
कर्नाटक की तैराक मणिकांता ने पूरी की स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मछुआरों को बड़ी सौगात: अब मिलेगा उत्पादकता का बोनस, नई मछली पालन नीति को केबिनेट में दी मंजूरी मछुआरों को बड़ी सौगात: अब मिलेगा उत्पादकता का बोनस, नई मछली पालन नीति को केबिनेट में दी मंजूरी
Next Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?