ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.28 लाख के पार, 42 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.28 लाख के पार, 42 लोगों की मौत

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी
छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार(10 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,690 हो गई है जो कि कल की तुलना में तीन हजार अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 42 मरीजों की जान चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,5,428 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कुल 544 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार तीसरे दिन दिल्ली में 500 से 600 के बीच संक्रमण के मामले आए हैं। वहीं दिल्ली में 2264 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1595 मरीज घर पर आइसोलेशन में हैं। शहर में फिलहाल 316 निषिद्ध क्षेत्र हैं। दिल्ली में ओमीक्रोन के ज्यादा संक्रामक उप स्वरूप बीए-4 और बीए.5 के मामले आए हैं लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उपस्वरूप के चलते गंभीर संक्रमण नहीं हो रहा।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 2760 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2760 मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 80,01,433 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,976 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 78,34,785 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में वर्तमान में 18,672 उपचाराधीन मरीज हैं।

बंगाल में कोरोना संकट
पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,968 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नौ जिलों में प्रत्येक में 100 से अधिक मामले संक्रमण के हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20,48,749 हो गई, जबकि तीन और मौतों ने मरने वालों की संख्या को 21,239 तक पहुंचा दिया। उत्तर 24 परगना जिले में 743 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कोलकाता (742) का स्थान रहा। हुगली में 143 ताजा संक्रमण पाए गए।

Good News : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण… इस श्रेणी के कार्डधारियों को मिलेगी प्राथमिकता
मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा
पिछले 24 घंटे में 12,059 नए मामले सामने आए, 78 लोगों की मौत
नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर
जब दूसरी एयरलाइंस हार गईं हिम्मत, तब भारतीय पायलटों ने उतारा विमान, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से शुरू होगा प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान किसानों को होगा फायदा
Next Article एक्सप्रेस-वे में चाकू मारकर गार्ड की हत्या, फोन लूटकर चार भागे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?