ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन स्ट्रक्टर को ढहाया, समान जब्त कर थमाया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन स्ट्रक्टर को ढहाया, समान जब्त कर थमाया नोटिस

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था
महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था
SHARE

मुख्य सड़क के किनारे से लगी जमीन पर हो रही थी अवैध प्लाटिंग, उचित कार्यवाही के लिए रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
भिलाई। भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क के किनारे कोहका भेलवा तालाब के पास नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम ने एक जेसीबी और एक डंपर के माध्यम से मौके पर 3 ट्रिप मुरूम को जप्त किया तथा मार्ग संरचना को ध्वस्त किया। शिकायत प्राप्त हुई थी कि भेलवा तालाब के पास खसरा नंबर 66 की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा है लगभग 3 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की शिकायतें निगम को मिली थी।

निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर आदि मौके पर मौजूद थे। मौके पर अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग स्ट्रक्चर को भी निगम ने तोड़ दिया। भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वाले डब्ल्यू एम वैद्य को निगम ने नोटिस जारी किया है। निगम ने नोटिस में लिखा है कि अवैध प्लाटिंग के संबंध में जवाब देवें, संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं देने की दशा में क्यों न कड़ी कार्रवाई की जाय।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध प्लाटिंग पर कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष का कारावास से तथा न्यूनतम 1 लाख के जुर्माने से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इधर निगम ने रजिस्ट्रार कार्यालय को भी उचित कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया है। गौरतलब है कि निगम आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाना प्रारंभ कर दिया है, अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध कब्जा पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : युवक को मारकर सीमेंट के साथ सूटकेश में भरा, लाश मिलते ही मचा हड़कंप
CG Crime : 10 साल के बच्चे की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले… बलि की आशंका
10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान
आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की कार्रवाई, अतिक्रमण के विरूद्ध चल रहा अभियान
जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले छत्तीसगढ़ चेंबर ने रखी अपनी बात, जीएसटी सरलीकरण की मांग दोहराई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg एस आर हॉस्पिटल की टीम ने एक वर्ष के बच्चे की कटी जीभ का किया सफलता पूर्वक इलाज
Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने अस्पताल पहुंचकर उल्टी, दस्त से पीडि़तों का जाना हाल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?