ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
SHARE

कोरबा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपनी मां और बड़ी बहन की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 19 साल है। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, घटना की जांच की जा रही है।

दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने कहा कि अमन दास ने कुसमुंडा थाना क्षेत्र के एसईसीएल के आदर्श नगर कॉलोनी में अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर अपनी मां लक्ष्मी (44) और उसकी बहन आंचल (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी।

दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि घटना कोरबा जिले में कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के आदर्श नगर कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे जब गृह स्वामी आर के दास काम के लिए गए थे तभी ये घटना हुई। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि आस-पास के पड़ोसियों ने देखा कि एसईसीएल के एक कर्मचारी आर के दास के घर का मुख्य प्रवेश द्वार पिछले कई घंटों से खुला था, लेकिन, घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला और उसकी बेटी बाथरूम के अंदर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने गृह स्वामी आर के दास और पुलिस को इसकी सूचना दी।

डबल मर्डर की जानकारी पाते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल की छानबीन की। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ के दौरान अपनी मां और बहन को रसोई के चाकू से चाकू मारने की बात कबूल की थी। पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमनदास के पास से एक चाकू बरामद किया है और आगे की जांच की जा रही है।

एक्टर अजय देवगन के खिलाफ थाने में शिकायत, छत्तीसगढ़ में भड़के कायस्थ समाज के लोग, कहा देशभर में करेंगे बायकॉट
छत्तीसगढ़ में कोरोना 295 नए मामले… किसी भी जिले में नहीं हुई एक भी मौत… सैंपलों की जांच में भी तेजी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया
संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: मंत्री मोहम्मद अकबर
Next Article विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?