ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट मुलाकात: पेण्ड्रा में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, आदिवासी सामुदायिक भवन के लिए 25-25 लाख की स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट मुलाकात: पेण्ड्रा में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, आदिवासी सामुदायिक भवन के लिए 25-25 लाख की स्वीकृति

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

जिले की प्रत्येक देवगुडिय़ों के विकास के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला के बहुउद्देशीय हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा किसी भी समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजग़ार जरूरी है। हमारी सरकार सभी वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक बेहतरी के लिए निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की मांग पर जिले के तीनों विकासखण्डों में आदिवासी सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रत्येक देवगुडिय़ों के विकास के लिए 5-5 लाख रूपए की मंजूरी और बैगाओं को प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी दुर्गावती, बिरसामुण्डा, एवं स्वर्गीय डॉ. भंवर सिंह पोर्तें के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना लागू कर सिफऱ् मज़दूरी पर निर्भर लोगों को आर्थिक सहायता देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम न सिर्फ 65 लघुवनोपजों की खऱीदी कर रहे हैं बल्कि उनका वैल्यू एडिशन और ग्रामीण उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करा रहे हैं। गौठान को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां अनेक आजीविकामूलक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। मरवाही क्षेत्र में गौठान से लोग जुड़कर आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के पढ़े-लिखे लोगों की जि़म्मेदारी है कि अपने आसपास के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पर्यटन के लिहाज से बहुत सुंदर जिला है। यहां पर्यटन की बहुत संभावना है, इस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर रानी दुर्गावती और स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के साथ जीवन यापन करता था। बहुत संतोषी और स्वाभिमानी समाज है। वनधन समितियों के माध्यम से हमने रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास प्रदेश में किया है, जिससे आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुद्धता और ब्रांडिंग समय की जरूरत है। महुआ जमीन में गिरकर खराब हो जाता था। पेड़ के नीचे नेट लगाया। कीमत बढ़ गई। इंग्लैंड में भी यह 116 रूपये में बिका। मरवाही का चावल प्रसिद्ध है। ढेंकी की सुविधा उपलब्ध कराई है। कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था गांव में करेंगे। कोदो कुटकी की खेती को राजीव गांधी न्याय योजना से प्रोत्साहन मिला। हाट बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले हैं। रानी दुर्गावती महाविद्यालय में पीजी क्लास आरम्भ करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के आदिवासी सम्मेलन में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें खुमरी, महुआ फूल की माला, गमछा पहनाकर और डंडा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. के. के. धु्रव, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

बच्चों का पेट पालने को मां ने 150 रुपये में बेचे बाल
सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने कहा- महापौर व विधायक देवेंद्र यादव की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठाया जाना गलत
Bhilai Breaking : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
हाई अलर्ट पर मुंबई: खालिस्तानी आंतकी हमले की सूचना, पुलिसकर्मियों की छुट्टिया रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भिलाई निगम चार्ज लेते ही विभागों का किया औचक निरीक्षण, विभागों की कार्यप्रणाली से हुए वाकिफ
Next Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जुलाई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 10 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान करेंगे सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?