नई दिल्ली/भिलाई। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद कपिल देव पाण्डेय पंच तत्व में विलीन हो गए। आज दोपहर बाद साय 04 बजे दिल्ली के बरार स्क्वायर मुक्तिधाम पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं भारतीय सेना द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कपिल देव पाण्डेय को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। भिलाई के नेहरू नगर में रहने वाली मां कुसुम पाण्डेय और बहन भावना पाण्डेय शहीद के अंतिम दर्शन के लिए नजदीकी रिश्तेदारों के साथ आज सुबह ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए।

बता दें मणिपुर के नोने जिला अंतर्गत जिरिबम रेलवे लाइन और स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। बोडो उग्रवादियों की वजह से यह प्रदेश का सबसे संवेदनशील एरिया में है। निर्माण कार्य में लोगों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की कंपनी 107 को तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव टीम के कमांडर हैं और बीते 3 वर्षों से वहां पदस्थ हैं। हादसे की सूचना मिलने पर दिल्ली में पदस्थ उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल छवि पांडेय वहां पहुंची। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पांडेय का अंतिम संस्कार सोमवार को नई दिल्ली के बरार स्क्वायर मुक्तिधाम में किया गया।
सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल नेहरू नगर भिलाई निवासी कपिल देव पाण्डेय इंफाल लैंडस्लाइड की चपेट में आने से शहीद हो गए। बीते बुधवार की रात से वे लापता थे। लगातार बारिश सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था। अंतत: रविवार की शाम को रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद कर लिया। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष सुश्री भावना पांडेय के भाई थे।



