ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व विधायक निरंकारी के अंतिम संस्कार में उमड़ा विशाल जनसैलाब
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पूर्व विधायक निरंकारी के अंतिम संस्कार में उमड़ा विशाल जनसैलाब

By @dmin Published July 3, 2022
Share
SHARE

राजकीय सम्मान के साथ दी गई उनको अंतिम विदाई

मंत्री सांसद विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिो और आम जनता ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक, पूर्व साडाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा संत निरंकार मंडल के छत्तीसगढ प्रमुख भजन सिंह निरंकारी को अंतिम बिदाई देने विशाल जनसैलाब उमड़पड़ा। श्री निरंकारी को उनके निधन के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे की उपस्थिति में आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान सूर्या रेसीडेंसी में लोगों का तांता लगा रहा। स्व. निरंकारी के पार्थिक काया पर मंत्री, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया वहीं स्थानीय और बाहर से आये कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने तथा वहां उपस्थित लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देने के साथ ही दिवंगत नेता के पुत्र संदीप व नवदीप निरंकारी को ढांढस बंधाया। इस दौरान संत निरंकार मंडल के सेवादारों द्वारा श्री निरंकारी को प्रार्थना सभा आयोजित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से दोपहर 1 बजे रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकली। सूर्या मॉल चौक तक पैदल आने के बाद अर्थी को फूल मालाओं से सजे वाहन पर सवार किया गया। संत निरंकारी मंडल के सेवादार सामने में बैंड बाजा का वादन कर चल रहे थे। निरंकारी मंडल की महिलाएं भी अंतिम यात्रा में वाहन के दोनों किनारों पर कतारबद्ध होकर चल रही थी। अंतिम यात्रा रामनगर मुक्तिधाम पहुंचने से पहले भिलाई नगर निगम के पास रोका गया यहां पर आम लोगों ने अपने इस नेता को उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

Contents
राजकीय सम्मान के साथ दी गई उनको अंतिम विदाईमंत्री सांसद विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिो और आम जनता ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलिसबकी जुबान पर एक ही बात निरंकारी जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किलनगर निगम के सामने भिलाई निगम के पार्षदों और निगम के लोगों ने दी श्रद्धांजलिनिंरकारी जी का निधन भिलाई के बड़ी क्षति- महापौर नीरजपालगरीबों के लिए किये गये निरंकारी का संघर्ष भुलाया नही जा सकता- मुख्यमंत्री

उनके इस अंतिम यात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, सांसद विजय बघेल, मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, भिलाई महापौर नीरज पाल, महापौर शशि सिन्हा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, जितेंद्र साहू, प्रतिमा चन्द्राकर, आर एन वर्मा, राजेन्द्र साहू, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नीता लोधी, स्वास्थ प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, आदित्य सिंह, शकुंतला ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालक संजय ओझा, मोहम्मद इरफान खान, दीपक दुबे, हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह छोटू, बिल्डर अजय चौहान, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षीतिज चंद्राकर, पूर्व सब्जी मंडी अध्यक्ष अरूण सिंह, अरूण सिह सिसोदिया, अतुलचंद साहू, के एस बेदी, वरिष्ठ कांगे्रसी एवं होटल अमित इंटरनेशनल के संचालक सुभाष साव, पंकज सेठी, दुर्ग दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रकाश गीते, दुर्ग निगम के लोकनिर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, नटवर ताम्रकार, भूनेश साहू, अनूप डे, रिसाली सभापति केशव बंछोर, पार्षद महेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, ओनी महिलांग, राजेश यादव, भूपेन्द्र यादव, रिकेश सेन, समाज सेवी अनिल सिंह, गनी खान, नूरा मेमन, राजेन्द्र अरोरा, दिवाकर भारती, फिरोज राठौर, अयूब खान, सुरेशचंद, मोहनलाल गुप्ता, पार्षद इंजीनियर सलमान, एमआईसी सदस्य अब्दुल मन्नान, शालिनी यादव, रविन्द्र यादव, राजीव चौबे, मनोज पाण्डेय, अनुपमा गोस्वामी, पूर्व सीएसपी विरेन्द्र सतपति, गज्जू महाजन, अजय शिववावीरकर, पार्षद साकेत चंद्रकार, प्रेमचंद साहू, धर्मेन्द्र यादव, के एन प्रेमनाथ, गिरधर मढरिया, अतुल श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, संतोष मोैर्या, काके, मनीष जग्यासी, दिनेश पाठक, पार्षद वशिष्ट नारायण मिश्रा, समाजसेवी जी सुरेश बॉबे, सुनील रामटेके, जी एस ताम्रकार, मलकीत सिंह, गाबू, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, त्रिलोचन सिंह, अशोक पहाडिय़ा सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद, उद्योगपति, व्यवसायी, तथा बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि श्री निरंकारी निरंकार मंडल के 1996 से जोनल इंजार्च थे उन्होंने गत शनिवार को राजहरा में संत निरंकारी मंडल के कार्यक्रम में प्रवचन भी दिया। उनका स्वास्थ्य बिगडऩे पर शंकराचार्य मेकिल कॉलेज जुनवानी में उपचार के लिए उनको भर्ती कराया गया था जहां शनिवार 2 जुलाई की रात में पौने 8 बजे 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

सबकी जुबान पर एक ही बात निरंकारी जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल

सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि भजन सिंह निरंकारी जैसा व्यक्ति मिलना अब मुश्किल है। उन्होनें गरीबों और आम जनता के लिए बहुत कुछ किया। उनके द्वारा किये गये कार्योँ को भुलाया नही जा सकता।

नगर निगम के सामने भिलाई निगम के पार्षदों और निगम के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व साडाध्यक्ष भजन सिंह निरंकारी के अंतिम यात्रा जब भिलाई नगर निगम के सामने पहुंचे और अंतिम दर्शन के लिए वहां कुछ देर रोका गया तो इस दौरान भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेबर लक्ष्मीपति राजू के साथ ही सभी एमआईसी मेंबर, पार्षद, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के अलावा नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

निंरकारी जी का निधन भिलाई के बड़ी क्षति- महापौर नीरजपाल

इस दौरान भिलाई नगर निगम के महापौर नीरजपाल ने पूर्व विधायक एवं पूर्व साडाध्यक्ष भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भिलाई के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नही किया जा सकता। उन्होंने भिलाई को बसाने का कार्य करने के साथ ही गरीबों और आम जनता की हमेशा मदद की है। आकाशगंगा और प्रगति मार्केट उन्ही की देन है इसके अलावा उन्होंने भिलाई के विकास के लिए कई बडे कार्य किये।

गरीबों के लिए किये गये निरंकारी का संघर्ष भुलाया नही जा सकता- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों को हक दिलाने में जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin July 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 256 # 03 july 2022
Next Article छत्तीसगढ़ी में सवाल और अंग्रेजी में जवाब, बेहतर शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से बढ़ रहा है आत्मानंद स्कूलों में विश्वास

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?