ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रक लूट कर भाग रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से गला रेता, तीनों आरोपी झारखंड के
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ट्रक लूट कर भाग रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से गला रेता, तीनों आरोपी झारखंड के

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 24 जून की रात हुई ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ड्राइवर का चाकू से गला रेत दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। दरअसल आरोपियों ने उसका ट्रक लूटना चाहा था। मगर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मार दिया। ट्रक का डीजल खत्म होने के कारण तीनों आरोपी ट्रक छोड़ कर भाग गए थे। अब तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के तिलगा घाट में 24 जून की रात को एक अधेड़ उम्र के शख्स का शव वरामद हुआ था। सूचना मिलतेे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तब शव की पहचान बिहार निवासी संतोष कुमार दुबे उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई थी। संतोष यहां ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा का ट्रक चलाता था। ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा ने बताया था कि उसकी गाड़ी आयरन गोली लोड कर एक कंपनी से दूसरे कंपनी में भेजने का काम कर रही थी।

पूछताछ में व्यापारी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने इस केस में संतोष कुमार के परिचित अन्य ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में पुलिस एक व्यापारी तक पहुंची तो आरोपियों का सुराग लगा था। व्यापारी ने पुलिस को तीन आरोपियों द्वारा आयरन गोली बेचने की बात बताई। हालांकि व्यापारी ने उन्हें मना कर दिया था। बाद में वे वहां से चले गए थे।

पैसों के लिए रची थी लूट की साजिश
यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी। जिस ट्रक के ड्राइवर का शव मिला था। उसमें आयरन गोली ही लोड थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर खुर्शीद आलम(32), मो. नदीम अंसारी (25) और सद्दाम (29) को हिरासत में लिया था। तीनों आरोपियों को उसी दिन तिलगा घाट के आस-पास भी देखा गया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पैसों की जरूरत के चलते ट्रक लूटने का प्लान बनाया था।

व्यापारी के बयान से मिला सुराग
सद्दाम और नदीम पहले से ही रायगढ़ में ट्रक ड्राइवर थे। खुर्शीद को झारखंड से कट्टा लेकर बुलाया था। उसे गोरखा में एक किराए के मकान में रखा था। तीनों को पता था कि यदि बड़ी मात्रा में आयरन गोली को लूटा जाएगा तो उनका काम आसान हो जाएगा। इसी मकसद से उन्होंने उस व्यापारी से आयरन गोली के बदले पैसे देने की बात की। लेकिन व्यापारी के बयान के बाद तीनों पकड़े गए।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि 24 जून की रात को हम पहाड़ मंदिर रोड पर गए थे। वहां बड़ी गाडिय़ों की एंट्री बंद थी और बहुत सारी गाडिय़ां खड़ी थीं। इसी दौरान हमने संतोष दुबे को अपने ट्रक में बैठे देखा। वो नशे में था और ट्रक भी चालू नहीं कर पा रहा था। पूछने पर पता चला कि उसकी गाड़ी में बड़ी मात्रा में आयरन गोली लोड है। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट करने के बहाने तीनों ट्रक में चढ़ गए और ट्रक को लेकर निकल गए। तीनों अभी तिलगा घाट ही पहुंचे थे कि तभी ड्राइवर की नींद खुल गई। ड्राइवर के विरोध करने के बाद तीनों ने पहले तो उसे पीटा फिर चाकू से उसका गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

सीबीएसई के बाद अब गुजरात बोर्ड ने भी रद्द की 12 वीं की परीक्षा… राज्य शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
विधायक देवेन्द्र यादव ने की चाय पर चर्चा, शहर विकास के लिए लोगों ने भी दिए सुझाव
1.5 करोड़ से संवरेगा दीपक नगर का उत्कृष्ट इंग्लिश विद्यालय: विधायक वोरा बोले- आबादी एवं मांग के अनुरूप खुलेंगे और अंग्रेजी स्कूल
महामारी की मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
जनभागीदारी से जल संचयन करने से सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों को विस्फोटक मुहैया कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ लोग गिरफ्तार, सामग्री जब्त
Next Article Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel बैकुंठ धाम का सर्व समाज मांगलिक भवन एवं सी-मार्ट का होगा शीघ्र शुभारंभ… महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?