ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छह साल की उम्र में शुरू कर दी थी गायिकी लेकिन इतने शानदार करियर का नहीं था अंदाजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

छह साल की उम्र में शुरू कर दी थी गायिकी लेकिन इतने शानदार करियर का नहीं था अंदाजा

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

कंप्यूटर और इंटरनेट के इस दौर में अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश करने के लिए मंच और अवसरों की कमी नहीं है। युवा तबका इसका खूब फायदा भी उठा रहा है। यही वजह है कि इस डिजिटल युग में रोज नई प्रतिभा उभर रही हैं। इन्हीं में एक नाम है सनम पुरी। अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो इस नाम से अच्छी तरह परिचित होंगे। सनम भारत के मशहूर बैंड ‘सनम के लीड सिंगर हैं। यूट्यूब की दुनिया की जानी-पहचानी आवाज हैं। कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड तक में इन्हें काम मिल चुका है। सीमित संसाधनों में अपने शौक से कैसे पहचान बनाई जा सकती है, सनम इसका शानदार उदाहरण है। आज सनम पुरी का जन्मदिन है।

Contents
  • बचपन से था संगीत का शौक
  • 2003 में शुरू हुआ सिलसिला
  • विशाल शेखर ने दिया पहला मौका
  • बैंड का नाम रखा ‘सनम

बचपन से था संगीत का शौक

सनम पुरी भारत के मशहूर सिंगर हैं। इनकी गिनती आज भारत के शीर्ष दस यूट्यूबर्स में होती है। सनम का जन्म 30 जून 1992 को दिल्ली में हुआ। इन्होंने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। सनम पुरी को बचपन से ही संगीत का शौक था। एक बातचीत के दौरान सनम पुरी ने कहा था कि उन्होंने छह साल की उम्र से गायिकी शुरू कर दी थी, लेकिन संगीत की दुनिया में वह इतना आगे जाएंगे, इस बात का अंदाजा उन्हें खुद नहीं थी। दरअसल वह इसे एक प्रोफेशन के रूप में नहीं देखते थे। यहां तक कि कायदे से सनम बैंड बनाने से पहले तक वह बॉलीवुड गानों में दिलचस्पी तक नहीं लेते थे। सनम ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा था, ‘बचपन के दिनों से ही मुझे संगीत सुनते हुए यूं लगता, जैसे मैं सांस ले रहा हूं। लेकिन, इसे प्रोफेशन बनाने की तरफ मेरा कोई ध्यान नहीं था। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वेस्टर्न म्यूजिक सुनता था, लेकिन फिर मेरी मां ने कहा कि अगर तुम भारत में अपने संगीत का जादू चलाना चाहते हो तो तुम्हें हिंदी में काम करना पड़ेगा। इसके बाद मैंने हिंदी में गाने गाना शुरू किया।

2003 में शुरू हुआ सिलसिला

दुनिया के सामने एक गायक के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए सनम का सफर मूल रूप से वर्ष 2003 में शुरु हुआ। दरअसल हुआ यह कि सनम के भाई समर और उनके क्लासमेट वेंकी, मस्कट के एक इंडियन स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों को ही गिटार बजाने का शौक था। अपने शौक को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने एक बैंड बनाने के बारे में सोचा। इसमें सनम को बतौर सिंगर अपनी टीम में शामिल किया। फिर अचानक समर और वेंकी के स्कूल खुल गए। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे भारत लौटे, तो यहां कॉलेज की पढ़ाई के सिलसिले में वेंकी और समर अलग-अलग हो गए। सनम और समर दिल्ली में रहने लगे और इस दौरान कॉलेज के बैंड के साथ काम करना शुरू कर दिया। वहीं, वेंकी बेंगलुरू चले गए और वहां कई अन्य बैंड्स के लिए काम शुरू कर दिया। कॉलेज में भी सनम की गायिकी का जादू खूब चला। कॉलेज के दिनों में उन्हें गायिकी के लिए 36 ट्रॉफी मिली थीं। सनम और उनके भाई समर म्यूजकि इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। बाद में वेंकी ने समर और सनम से बातचीत की और साथ काम करने का फैसला किया। इस दौरान वेंकी के एक और दोस्त केशव भी इस टीम का हिस्सा बने, जो बतौर ड्रमर काम कर रहे थे। वर्ष 2010 में सनम ने एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें 1600 अन्य लोगों ने हिस्सा लिया था। लेकिन, जीत सनम और उनकी टीम को मिली। चारों की टीम ने पहला एल्बम सुपरस्टार्स के नाम से रिलीज किया।

विशाल शेखर ने दिया पहला मौका

वर्ष 2012 में सनम की मुलाकात मशहूर बिजनेस मैनेजर बेन थॉमस से हुई, जो सोनू निगम और विशाल शेखर जैसे बड़े म्यूजिशियन के करियर को मैनेज कर चुके हैं। फिर बेन थॉमस ने ही अपने अनुभव के दम पर सनम बैंड को आगे बढ़ाने का काम किया। 2012 में सनम और उनकी टीम ने यूट्यूब से ‘एसक्यूएस सुपरस्टार्स बैंड की शुरुआत की। थॉमस ने सनम का ऑरिजनल गाना ‘तेरी आंखों से… को यूट्यूब पर डाला। थॉमस को गूगल से अपने डाले गए वीडियो के लिए चेक मिला। फिर यूट्यूब चैनल पर गाने अपलोड करने का सिलसिला चल पड़ा। इस दौरान थॉमस ने विशाल शेखर से भी सनम के लिए सिफारिश की। एक मीडिया बातचीत के दौरान सनम पुरी ने कहा था, ‘हमारी टीम ने ‘एसक्यूएस बैंड से शुरुआत की थी। फिर मेरी मुलाकात बेन थॉमस से हुई। उन्होंने मेरे गाने सुने तो विशाल-शेखर से मेरी सिफारिश की। उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और बोले तुम्हारे लिए एक गाना है। इसके बाद मुझे ‘धत तेरी की… गाना मिला। सनम ने फिर ‘हंसी तो फंसी फिल्म के लिए गाना गाया। इसके बाद बॉलीवुड में सिंगिंग का सिलसिला चल पड़ा।

बैंड का नाम रखा ‘सनम

वर्ष 2013 में ही सनम के ‘एसक्यूएस बैंड का नाम बदलकर ‘सनम कर दिया गया। वक्त के साथ लोग बैंड को इसी नाम से पहचानने लगे। 2014 में ‘सनम बैंड ने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द इमेजिन स्पाइडर मैन 2 के लिए ‘मैं हूं… नाम का एक गाना बनाया। यह सॉन्ग बैंड की पहली ऑरिजनल कंपोजिशन थी। वर्ष 2015 तक यह बैंड काफी मशहूर हो गया। इन्हें इसी साल सनम के बैंड को यूट्यूब फैनफेस्ट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया। वर्ष 2016 में सनम बैंड का चैनल भारत में सबसे तेजी से उभरता इंडियन म्यूजिक चैनल बना। इसी साल सनम को भारत के कई मशहूर गायकों के साथ काम करने का भी मौका मिला। इंडियन पॉप रॉक बैंड ‘सनम में गायक सनम के अलावा लिरिक्स राइटर और कंपोजर समर पुरी, वेंकट सुब्रमण्यम (वेंकी), केशव धनराज जैसे आर्टिस्ट शामिल हैं। वहीं, बेन थॉमस इसके बिजनेस मैनेजर हैं। इस बैंड को प्रसिद्धि दिलाने में यूं तो सभी की मेहनत है, मगर सनम इसकी मुख्य धुरी हैं। वर्ष 2016 में सनम बैंड को इंडिया के बेस्ट बैंड में शुमार किया गया। सनम के गानों का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

जारी है कोरोना का कोहराम: मिले 1.94 लाख नए मामले, तीन दिन में 900 लोगों की मौत
पीएम मोदी जब कुछ करते हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर होता है-एस जयशंकर
Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल
रामायण धारावाहिक के राम – सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया दर्शन
Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 253 # 30 june 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?