ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन पानी टंकियों का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन पानी टंकियों का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले में निमोरा और कारा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा भनपुरी, बोरियाखुर्द और जोरा पानी टंकी का लोकार्पण किया। इससे भनपुरी, जोरा और बोरियाखुर्द पानी टंकियों से 2 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में सुविधा होगी। उन्होंने इन कार्यों के जरिए नगरवासियों को 156.27 करोड़ रूपए से अधिक राशि की सौगात दी। ज्ञात हो कि कारा में 35 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 33 करोड़ 25 लाख रुपये है। इससे तेंदुआ नाले के पानी को उपचारित किया जायेगा। वहीं 81 करोड़ 87 लाख में एनजीटी के मानकों पर निमोरा में बने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 90 एमएलडी के एसटीपी से 11 नालों जिसमें छोकरा नाला, अछोरी नाला, उरकुरा नाला, दलदल सिवनी नाला, सड्डू नाला, तेलीबांधा नाला, आमासिवनी नाला, लाभांडी नाला, जोरा नाला, फुण्डहर नाला और अमलीडीह नाले के गंदे पानी का उपचार किया जाएगा। एसटीपी शुरू होने से 12 बड़े नालों से खारुन में जा रहे गंदे पानी का उपचारित कर उपयोग किया जाएगा।

इसी तरह भनपुरी, बोरियाखुर्द और जोरा पानी टंकी के लोकार्पण से 2 लाख की आबादी तक नदी का फिल्टर्ड पानी पहुंचेगा। भनपुरी में 32 सौ किलोलीटर क्षमता वाली पानी टंकी के शुरू होते ही यहां सालभर टैंकर से पानी के लिए लगने वाली लंबी लाइन से नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा जोरा में 10 लाख लीटर और बोरियाखुर्द में 25 लाख लीटर क्षमता की टंकी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, बिरगांव महापौर नन्दलाल देवांगन, रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, तिल्दा जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक, धरसीवां जनपद अध्यक्ष उत्तरा भारती, ग्राम पंचायत निमोरा सरपंच लक्ष्मण पटेल व एमआईसी सदस्य आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण समिति ने भिलाई में कार्यों को परखा, कहा- एचआईवी के प्रति लोगों को करें जागरुक
मुख्यमंत्री बघेल आज ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में लेंगे हिस्सा
सुकमा में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 महिला व 17 पुरुष नक्सली शामिल
gustakhi Maaf: उच्च शिक्षा विभाग ने ली अंगड़ाई
भारतीय सेना में भर्ती का अवसर: अग्निवीर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?