ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोटापा कम कर फिट बनाता है नौकासन…
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मोटापा कम कर फिट बनाता है नौकासन…

By @dmin Published June 27, 2022
Share
SHARE

आज की लाइफस्टाइल में अगर कोई बीमारी सबसे तेजी से बढ़ रही है तो वो है मोटापा। खान पान और गलत दिनचर्या से आज हर दूसरा आदमी इससे पीडि़त है। योग में इसके लिए कई आसन हैं, जिसमें नौकासन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस आसन से न सिर्फ मोटापा दूर होता है बल्कि पाचन क्रिया भी दुरुस्त हो जाती है। यह आसन शरीर की सेंट्रल नर्व पर काम करता है और सूर्य चक्र को जागृत करता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि नौका यानी नांव के आकार पर यह आसन आधारित है। इसमें शरीर महज कूल्हे पर टिका होता है और हाथ-पैर हवा में ही होते हैं। इस आसन में बैलेंसिंग सबसे अहम होती है। योगाचार्य डॉ. अवधेश शर्मा और योग प्रशिक्षक शालू बिजानी आज इसी आसन के बारे में बता रही हैं।

Contents
नौकासन करने का तरीकाआयंगर पद्धति सेये होंगे फायदे

नौकासन करने का तरीका

पहले दंडासन की अवस्था में बैठ जाएं। फिर पैरों को फैला लें। कमर से ऊपर का हिस्सा एक दम सीधा और हाथों को कमर के पीछे जमीन पर टिका दें।
पीठ को पीछे की ओर झुकाएं। हाथों की कोहनियों को मोड़ लें और पैरों को भी घुटने से मोड़ लें। सिर्फ कूल्हे और हाथ-पैर के पंजे जमीन से छूएं।
अब पैर को हवा में ऊपर की ओर उठाएं और घुटने एक दम सीधे हों। वहीं शरीर पीछे की ओर झुका रहे। हाथों को घुटनों की सीध में फैला लें। अगर इसमें दिक्कत हो तो पीठ को पीछे जमीन पर टिका दें। अंग्रेजी के अल्फाबेट वी के आकार में शरीर को ले आएं।

आयंगर पद्धति से

इसमें कंधे के नीचे एक बेल्ट बांधें और उस बेल्ट को पैर के पंजे में फंसा लें। बेल्ट इतनी बड़ी हो कि पैर एक दम सीधे रहें। अब हाथों को जांघों पर रख लें।

पैरों के नीचे एक स्टूल रख लें और घुटने के नीचे के हिस्से को स्टूल के किनारे का सहारा दे दें लेकिन पैर ऊपर की ओर ही फैले रहें। अब दोनों हाथ से स्टूल पकड़ लें।

कूल्हे के नीचे एक मोटा तकिया रख लें। अब पैरों को सीधे हवा में उठा लें और हाथों को पीठ के पीछे जमीन पर टिका दें। इससे फोर्स तकिए पर रहेगा।

ये होंगे फायदे

इस आसन से पाचन अच्छा होता है। इससे पेट भी बाहर नहीं निकलता। ये आसन बैलेंसिंग पर आधारित है इसलिए इससे एकाग्रता बढ़ती है।

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

@dmin June 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज नई तकनीक : एक ही नर्स कर सकेगी वार्ड की निगरानी, भर्ती मरीज को अब नहीं उठानी पड़ेगी बार-बार बुलाने की जहमत
Next Article चॉकलेट रखेगी सेहत और सुंदरता को बरकरार, जानिए फायदे…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?