ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Latest News
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद-सीएम बघेल

By @dmin Published June 26, 2022
Share
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
SHARE

यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा कि नहीं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सलियाटोली में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मंत्रालय और विधानसभा में आप सबकी बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं। आज हम आपके बीच यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों से किए वायदे के मुताबिक सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी कर रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए खरीफ और उद्यानिकी की फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 9 से 10 हजार रूपए की आदान राशि भी दे रहे है, ताकि हमारे किसान भाईयों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले और वह आर्थिक रूप से खुशहाल हो। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर कई घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मौजूद सलियाटोली के बच्चों की मांग पर सलियाटोली से बेमताटोली के बीच पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कुनकुरी ब्लाक में 54 स्थानों पर देवगुडिय़ों के जीर्णोंद्धार के डेढ़ करोड़ रूपए की मंजूरी देने के साथ ही देवगुडिय़ों में पूजा-अर्चना कराने वाले बैगाओं को भी राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 7 हजार रूपए की सालाना सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सलियाटोली कुनकुरी में बालक एवं बालिका, नवीन छात्रावास भवन का निर्माण, ग्राम कुड़ेकेला, ग्राम कुंजारा, कलिबा में 33/11 केव्ही विद्युत सबस्टेशन की स्थापना, गोरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, कुनकुरी में 50 बिस्तर, सर्वसुविधायुक्त नवीन अस्पताल भवन का निर्माण एवं विशेषज्ञों-चिकित्सकों की पदस्थापना, अस्पताल को नवीन एम्बुलेंस वाहन, मुक्तिधाम का निर्माण, हाई टेक बस स्टैंड, अग्निशमन वाहन, कुनकुरी में फल-सब्जी मंडी की स्थापना, महुआटोली-लुधमा-बेजलोरा मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण कराए जाने के साथ ही कुनकुरी अंचल के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाईट लगाए जाने की घोषणा की।

भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कंडोरा के निवासी विनोद यादव ने ग्रामीणों और किसानों, वनवासियों एवं भूमिहीन मजदूरों सहित सभी लोगों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि कुनकुरी क्षेत्र में हाथियों का आतंक है। किसान एवं ग्रामीण परेशान है, हाथी किसानों द्वारा लगाए गए केला, महुआ, कटहल, बांस को खा जाने के साथ ही जानमाल को नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री ने श्री विनोद यादव की इस समस्या को सुनने के बाद कहा कि इसका समाधान भी आपकी समस्या में समाहित है। यदि हम जंगलों में फलदार वृक्ष जैसे कटहल, महुआ, केला, आम-जाम आदि बड़े पैमाने पर लगाना शुरू कर दे, तो हाथी भोजन की तलाश में गांव और बस्तियों में नहीं आऐंगे, इससे हमें हाथियों के आतंक से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों का विचरण गांव और बस्तियों में रोकने के उद्देश्य से ही हम जंगल में ईमारती वृक्षों को लगाने के बजाए फलदार वृक्षों को लगाने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं, ताकि जंगली पशुओं को भोजन की तलाश में गांव और बस्तियों में न आना पड़े। फलदार पौधों को लगाने से वनवासियों को इसकी उपलब्धता भी सहजता से सुनिश्चित होगी और उनकी आय बढ़ेगी।

पशुपालक मनोज कुमार गोधन न्याय योजना के फायदे के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया और कहा कि उसने अब तक 90 क्विंटल गोबर बेचकर 18 हजार रूपए की आय अर्जित की है। मनोज कुमार ने बताया कि गोधन न्याय योजना शुरू हो जाने से अब उसे गोबर बेचने से लगभग साढ़े चार गुना अधिक फायदा होने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से गौठान के संचालन की स्थिति और किसानों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत मिलने वाली आदान सहायता राशि के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जेईई मेंस के माध्यम से एनआईटी में प्रवेशित छात्रा प्रतीति टोप्पो, हसीबा अमान तथा मेडिकल शिक्षा के लिए चयनित नीतीश सोनी, जयंती यादव, दसवीं बोर्ड परीक्षा में मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाली अनिशा एक्का, विभा यादव, सौम्या यादव को टैबलेट भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

@dmin June 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट
Next Article स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?