ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रियल ‘पुष्पा राज’ पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रियल ‘पुष्पा राज’ पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
रियल 'पुष्पा राज' पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क
रियल 'पुष्पा राज' पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क
SHARE

अमरोहा (एजेंसी)। देश-विदेशों तक लाल और सफेद चंदन की तस्करी करने वाले कमर अहमद अंसारी की 5.92 करोड़ रुपए की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। तीन मंजिला आलीशान कोठियों को सील कर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए। इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डुगडुगी बजाकर इसकी मुनादी कराई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही।

नौ अगस्त 2020 की रात अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर तीन तस्कर अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अमरोहा निवासी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी पाए गए थे, जो गिरोह बनाकर देश-विदेशों तक चंदन की तस्करी करते थे।

प्रशासन ने छापेमारी के दौरान बरामद हुई चंदन की कीमत करीब एक अरब होने का दावा किया था। लाल और सफेद चंदन की काली कमाई से तस्कर कमर अहमद अंसारी ने दिल्ली और अमरोहा में आलीशान कोठियां खड़ी कर दी थीं। इस मामले में पुलिस ने कमर अहमद अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस क्रम में डीएम बीके त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार की शाम करीब चार बजे तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा हाशमी नगर पहुंचे। यहां डुगडुगी बजाकर चंदन तस्कर कमर अहमद अंसारी की संपत्ति कुर्क होने की घोषण की।

इसके बाद हाशमी नगर और मोहल्ल नोगजा में उसकी आलीशान कोठियों को कुुर्क कर दिया। साथ ही दोनों कोठियों को सील कर संपत्ति कुर्क होने के नोटिस चस्पा कर दिए। कुर्की की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाजा से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चंदन तस्कर कमर अहमद अंसारी की 5.92 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई है।

कैबिनेट ने लिया फैसला, बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
प्रभात फेरी में लगे बाबा के जयकारे, हजारों भक्तों ने ध्वज के साथ किया नगर भ्रमण
एक मई को छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा बोरे बासी तिहार, मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट है यह डिश
Gustakhi Maaf: सीएम को राखी भेजकर सुर्खियों में सांसद सरोज
बीएसएफ की बड़ी सफलता : अंतागढ़ – कोयलीबेडा मार्ग में दो किलो का टिफिन आईईडी बरामद, मौके पर किया डिफ्यूज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम
Next Article एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?