ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalRaipur

बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। एकनाथ शिंदे निकले खिलाड़ी और फंस गई अघाड़ी की गाड़ी? महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी संकट को देखते हुए यही कहा जा सकता है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के पास करीब 40 विधायक हैं और शिवसेना उन्हें मना पाने में फेल हो गई है। ऐसे में पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं बचा है और आज उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने दोपहर एक बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और उसके बाद इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल एकनाथ शिंदे के पास 40 से ज्यादा विधायक होने की खबर है और वह अब भाजपा के साथ जा सकते हैं। उन पर दो तिहाई से ज्यादा विधायक हैं, ऐसे में दल-बदल कानून भी लागू नहीं होगा। यही वजह है कि शिवसेना अब सरकार बचने की उम्मीद छोड़ती दिख रही है।

शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत ने खुद ही ट्वीट कर इस बात के संकेत दिए हैं कि सरकार जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम विधानसभा भंग होने की ओर बढ़ रहे हैं।Ó उनके इस ट्वीट से संकेत मिलता है कि शिवसेना की सरकार राज्यपाल से विधाानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है। हालांकि राज्यपाल अल्पमत की सरकार की सिफारिश को खारिज कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा एकनाथ शिंदे के गुट के विधायकों के साथ मिलकर सरकार गठन का दावा कर सकती है। इस तरह महाराष्ट्र की सत्ता शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के हाथ से छिनकर भाजपा के हाथ जा सकती है।

एकनाथ शिंदे के शक्ति प्रदर्शन से गिरे शिवसेना के हौसले
दरअसल आज सुबह ही एकनाथ शिदें ने वीडियो और तस्वीरें जारी की थीं, जिसमें 36 विधायक उनके साथ दिख रहे थे। उसके बाद से ही शिवसेना के तेवर ढीले पड़ते दिखे। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए तभी कह दिया था कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सरकार चली जाएगी। उनके इस बयान के बाद से ही कयास लगने लगे थे कि शिवसेना अब हथियार डालती दिख रही है।

आदित्य ठाकरे ने भी दिए सरकार जाने के संकेत, भाजपा ऐक्टिव
संजय राउत ने कहा था, ‘ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। लेकिन सत्ता तो आ भी जाती है।Ó सरकार गिरने का संकेत इस बात से भी लगाया जा रहा है कि आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री हटा लिया है। इस बीच भाजपा खेमा सक्रिय हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भाजपा के विधायक पहुंच रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल, आशीष सेलार जैसे सीनियर नेता भी उनके घर पहुंचे हैं।

40 विधायकों का दावा कर रहे हैं एकनाथ शिंदे
उधर मंगलवार की सुबह सूरत के ला मेरिडियन होटल पहुंचने वाले एकनाथ शिंदे अब गुवाहाटी पहुंच गए हैं, जहां भाजपा के एक विधायक ने उनका वेलकम किया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। मीडिया से गुवाहाटी में बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने इसके संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि हमें 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और जल्दी ही कुछ और हमारे साथ आ सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को दी बधाई, 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे
महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में…
दुकानदारों ने कई वर्षों से जमा नहीं की निगम में किराए की राशि, नोटिस के बाद कार्रवाई, 9 दुकानें सील
भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: आगामी आदेश तक स्कूल, कॉलेज बंद करने के निर्देश, कक्षाएं व परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: कला संकाय के प्रति बढ़ता रूझान
Next Article अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?