ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को व्यक्तित्व विकास कौशल संचार एवं उन्नत तकनीक का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को व्यक्तित्व विकास कौशल संचार एवं उन्नत तकनीक का दिया जा रहा प्रशिक्षण

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्य के कृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समेती रायपुर तथा प्रसार शिक्षण संस्थान (ई.ई.ई) आनंद, गुजरात के संयुक्त तत्वाधान से 13 जून से व्यक्तित्व विकास, संचाल कौशल तथा एसआरईपी बनाने की तकनीक का प्रशिक्षण समेती रायपुर में दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा), ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर एवं असिस्टेंट टेक्नोलाजी मैनेजर तथा पशुपालन विभाग से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 13 जून से 15 जून के मध्य व्यक्तित्व विकास विषय पर, 16 से 18 जून के मध्य प्रभावी विस्तार सेवाओं के लिए संचार कौशल विषय पर तथा 20 एवं 21 जून के मध्य एसआरईपी बनाने की तकनीक विषय पर तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन समेती, रायपुर में किया जा रहा है।

संचालक समेती सीएन सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रशिक्षण की महत्ता समझाते हुए सभी विभाग के मैदानी अमलों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा अपेक्षा की गयी कि प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण टूल्स के माध्यम से जो ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास प्राप्त होगा उसे प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुंचाने का दायित्व प्रशिक्षणार्थियों का है।

उद्घाटन सत्र में आनंद, गुजरात से आए विशेषज्ञ डॉ बी.एस. दिवेकर ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षणार्थियों में अलग ही व्यक्तित्व, कौशल एवं ज्ञान विकास के साथ उन्नत कृषि तकनीकी के संदेश सही विधि से किसानो तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होते हैं, जो कि उनके विभागीय कार्यों के सम्पादन के लिए भी लाभदायक होंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संवाद कौशल, संवाद के बाधक तत्व, तनाव प्रबंधन, सार्वजनिक भाषण कला, ग्राफिक डिजाइन, समय प्रबंधन, विरोधाभाष प्रबंधन, अच्छे लीडर के गुण, एसआरईपी आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान संचालनालय कृषि से उपस्थित अपर संचालक कृषि सीबी लोण्डेकर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए सभी प्रतिभागियों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। प्रसार शिक्षण संस्थान (ई.ई.ई), आंनद गुजरात से डॉ. रविकुमार चौधरी, डॉ. योगेश राठवा, डॉ.ए.सी. जटापरा एवं समेती रायपुर से डॉ. प्रकाश शिंदे तथा संचालनालय कृषि से रितेश मोटघरे द्वारा प्रशिक्षण संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कल करना होगा सरेंडर… 5 जून को आएगा फैसला
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सभी को पछाड़ा… आईएएनएस-सी वोटर के सर्वे में बने No-1
दिल्ली के सीएम का फैसला कल, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगेगी मुहर
Breaking News : जशपुर में मंदिर के पुजारी से गाली गलौच, पूजा-पाठ बंद करने की भी दी चेतावनी… आरोपी गिरफ्तार
बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Next Article राज्य के शेष 8 जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन लागू करने का प्रस्ताव…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?